Paris Olympics 2024 PV Sindhu: पेरिस ओलंपिक 2024 में छठा दिन भारत के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। जहां एक तरफ भारत की झोली में एक पदक आया था तो वहीं दूसरी तरफ मुक्केबाजी में निखत जरीन, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और हॉकी में टीम इंडिया हार गई थी। इन तीनों ही खेलों में भारतीय फैंस को अपनी टीम, अपने खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहती है। लेकिन करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लग गया जब ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु अपना मैच हारकर पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं। फैंस को पीवी सिंधु से इस बार भी पदक की उम्मीद थी।
हार के बाद क्या बोली पीवी सिंधु?
पेरिस ओलंपिक 2024 में छठे दिन पीवी सिंधु को चीन की खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद पीवी सिंधु ने कहा कि हमने कड़ी मेहनत की, जो हम कर सकते थे हमने किया। सब भाग्य का खेल है, मुझे इस पर कोई अफसोस नहीं है। मैं लगातार मैच में लड़ती रही लेकिन कौन जानता है आगे क्या होगा। मैच में हम दोनों ही 1-1 प्वाइंट के लिए लड़ रहे थे। लेकिन मुझे लगता है अपने डिफेंस में कुछ गलतियों पर मुझे कंट्रोल करना चाहिए था।
सिंधु चीन की बिंग जियाओ से हारी थी मैच
पेरिस ओलंपिक के छठे दिन बैडमिंटन में राउंड-16 के मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना चीन की बिंग जियाओ से हुआ था। इस मैच को चीन की बिंग जियाओ 21-19 और 21-14 से जीत गई थी। इस हार के साथ पीवी सिंधु का पेरिस ओलंपिक में सफर भी समाप्त हो गया है। इस मैच में पीवी सिंधु चीन की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देती दिखाई दी लेकिन सिंधु जीत हासिल नहीं कर पाई।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: मनु भाकर फिर लगाएंगी मेडल के लिए निशाना, ये है आज भारत का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics: ओलंपिक में लड़की से ‘लड़के’ के मैच कराने पर भड़कीं कंगना रनौत, दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
58 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines