Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पदक का दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने ओलंपिक में रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीता है। ऐसे में भारतीय एक बार फिर से उन्हें एक पदक की उम्मीद कर रहे हैं। अगर वो पेरिस ओलंपिक में मेडल जीत जाती हैं वो ओलंपिक में 3 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय प्लेयर बन जाएगी।
जीत चुकी हैं सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने मैच में लौरा सरोसी को 21-8, 21-9 से जरया था। इसके बाद उनका सफर फाइनल तक गया था। सेमीफाइनल में उन्होंने नोजोमी ओकुहारा को सीधे सीट में हराया था। उन्होंने इस मैच को 21-19, 21-10 से जीता था।
फाइनल में उनका मुकाबला कैरोलिना मारिन से हुआ था। इस मैच में उन्हें मारिन से 19-21, 21-12, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था। टोक्यो ओलंपिक में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने टोक्यो में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने चीन की हे बिंग जिओ को 21-13, 21-15 से हराया था।
पदक जीतना है एक मात्र लक्ष्य
ओलंपिक में अपने लक्ष्य को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं ओलंपिक में पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। मेरा यह पदक पहला है दूसरा या तीसरा है, इसके कोई भी मायने नहीं हैं। मैंने अभी तक दो पदक जीते हैं और तीसरे पदक एक बारे में सोच कर अपने ऊपर दबाव नहीं बनाना चाहती हूं। मैं जब भी ओलंपिक में खेलने आती हूं तो मेरे लिए ये एक नई शुरुआत होती है। ओलंपिक में मेरा लक्ष्य पदक जीतने का है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही इस हैट्रिक को भी पूरा कर लूंगा।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने खुद को लंबे मैच के लिए तैयार किया है क्योंकि सिंगल्स मैच लंबे होते हैं। आप को अपने विरोधो के हिसाब से खुद को तैयार करना होता है। सही समय में सही स्ट्रोक लगाना भी जरूरी होता है। प्रकाश सर हमेशा से ही इस बात पर जोर देते हैं। हमने बहुत ज्यादा सुधार किया है और ये आप को कोर्ट पर नजर भी आएगा।’
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
30 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
41 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
45 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines