पाक‍िस्‍तान में अरशद का मैच देखने के ल‍िए ट्रक को जुगाड़ से बना डाला टीवी, देखकर रह जाएंगे दंग

Paris Olympics 2024 में भाला फेंक की स्पर्धा के फाइनल मैच में पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने रिकॉर्ड थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता है। अरशद नदीम ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा और ग्रेनाडा के एथलीट एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़कर ये उपलब्धि बटोरी है। इस बीच अरशद नदीम के गांव की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

Arshad Nadeem

Arshad Nadeem

Paris Olympics 2024 में पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने भाला फेंक की स्पर्धा में ऐतिहासिक थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अरशद नदीम ने पाकिस्तान को 40 साल बाद व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जिताया है। पाकिस्तान ने ओलंपिक में अपना आखिरी मेडल 32 साल पहले यानी कि 1992 में जीता था। अरशद नदीम की इस उपलब्धि पर पाकिस्तान में चारों ओर धूम मची हुई है। इस बीच पाकिस्तान के इस एथलीट के गांव की एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस एथलीट के गांव में कैसे ये फाइनल मैच देखा गया है। इस तस्वीर को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

कहां है अरशद नदीम का घर 

अरशद नदीम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मिया चुन्नू गांव के रहने वाले हैं। अरशद नदीम का जन्म 2 जनवरी 1997 को हुआ था। उनके पिता मोहम्मद अशरफ राजमिस्त्री थे। अरशद सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते उन्हें ओलंपिक तक का सफर तय करने में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है।

कैसे देखा गया मैच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के मुताबिक अरशद नदीम के गांव में एक ट्रक के पीछे लटकी स्क्रीन पर डिजिटल प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों ने ये मैच देखा। चूंकि पाकिस्तान में पेरिस ओलंपिक-2024 का लाइव प्रसारण जिस चैनल पर किया जा रहा है, वह चैनल सभी के पास उपलब्ध नहीं है। इसलिए गांव में अरशद नदीम के घर के पास ही ये प्रोजेक्टर लगाया गया ताकि सभी एकजुट होकर ये लाइव मैच देख सकें।

रात भर मनाया गया जश्न 

पेरिस ओलंपिक में जैसे ही अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता और ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया, गांव के लोग खुशी से झूम उठे। गांव के लोग देर रात तक अरशद नदीम के घर के सामने उनकी जय-जयकार करते रहे। इस दौरान ढोल भी बजाए गए। अरशद नदीम के भाई मोहम्मद अजीम ने बताया कि रात भर जश्न मनाया गया। अरशद नदीम ने शानदार थ्रो कर इतिहास रचा है। हम सभी को उस पर गर्व है।

मां ने कहा बेटे ने किया था वादा 

अरशद नदीम की मां मां रजिया परवीन ने कहा कि अरशद ने उनसे वादा किया था कि वह अच्छा खेलेगा। विदेश जाएगा, पदक जीतेगा और पाकिस्तान को गौरवान्वित करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ