Paris Olympics 2024 Live Streaming Details: खेल के महाकुंभ यानि ओलंपिक 2024 के आगाज होने में अब चंद घंटे का ही समय रह गया है। ओलंपिक का आयोजन इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जा रहा है। ओलंपिक में इस बार 200 से अधिक देशों के 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए नजर आएंगे। ओलंपिक का आगाज के लिए पेरिस में खास तैयारियां की गई है। ऐसे में आज हम आपको पेरिस ओलंपिक के आगाज के पहले बताएंगे की आप इसके ओपनिंग सेरेमनी को घर बैठे कब, कहां और कैसे देख पाएंगे।
कब हो रही है ओलंपिक 2024 की शुरुआत
पेरिस में होने वाले ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने वाली है। इस टूर्नामेंट का समापन 11 अगस्त को होगा।
कैसे और कहां देख पाएंगे ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी
ओलंपिक 2024 ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से होगी। भारत के खेल प्रेमी ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी को लाइव जियो सिनेमा एप पर फ्री में देख सकते हैं। फैंस जियो सिनेमा के वेबसाइट पर जाकर भी ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी को लाइव देख सकते हैं। ऐसे में फैंस को ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी का आनंद उठाने के लिए कोई भी पैसे खर्च नहीं करने होंगे।
एप और वेबसाइट के अलावा ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग चैनलों पर भी की जाएगी। फैंस स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर जाकर ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी को लाइव देख सकते हैं।
भारत के 117 एथलीट ले रहे हैं भाग
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम 117 एथलीटों के मजबूत दल के साथ उतरी है। भारतीय टीम इस बार ओलंपिक के सभी रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे ज्यादा मेडल अपने नाम करना चाहेगी। ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल के ध्वजवाहक दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु और अनुभवी टेबल टेनिस प्लेयर शरत कमल होंगे। ओलंपकि में इन दो खेल से आज तक कोई भी खिलाड़ी ध्वजवाहक नहीं बना है। ऐसे में पीवी सिंधु और शरत कमल के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, सामने आई बुरी खबर
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जुड़ा ये विदेशी खिलाड़ी, भारत की जीत में निभाएगा बड़ी भूमिका
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
26 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines