Paris Olympics 2024: दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन ओलंपिक, जिसे खेलों का महाकुंभ भी कहा जाता है। इस बार इस खेल का आयोजन फ्रांस में होने जा रहा है। कल यानी कि शुक्रवार को इस खेल का उद्घाटन होगा। इसके लिए फ्रांस ने भव्य तैयारियां की हैं। फ्रांस की इस तैयारी को देखकर आप दंग रह जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा कि ओलंपिक का उद्घाटन स्टेडियम में नहीं होगा।
कहां होगा उद्घाटन
पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह स्टेडियम के बजाय सीन नदी पर आयोजित किया जा रहा है। इस उद्घाटन समारोह के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस को एक भव्य थिएटर के रूप में बदल दिया गया है। उद्घाटन समारोह को किसी उत्सव की तरह मनाने के लिए फ्रांस ने पूरी तैयारी कर ली है। उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले एथलीटों और दर्शकों को पेरिस के समृद्ध इतिहास और शानदार वास्तुकला से भी परिचित कराया जाएगा। दर्शक इस नदी के घाट के किनारे बने स्टैंड पर बैठकर इस समारोह का लुत्फ उठा पाएंगे।
नदी में होगी परेड
उद्घाटन समारोह में एथलीट नदी में परेड करते हुए नजर आएंगे। दुनिया भर से ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंचे कुल 10,500 एथलीट करीब 100 नावों पर सवार होकर नदी में परेड करते हुए नजर आएंगे। इन नावों पर लगे कैमरे एथलीटों को करीब से दिखाने का काम करेंगे। इससे दर्शक एथलीटों के इस एतिहासिक पल में उनकी भावनाओं को भी करीब से देख सकेंगे। इस परेड के समापन पर ओलंपिक कैल्ड्रॉन जलाया जाएगा और पेरिस ओलंपिक-2024 की आधिकारिक रूप से शुरुआत की घोषणा की जाएगी।
भारत में कैसे देख सकेंगे ये समारोह
भारत में इस उद्घाटन समारोह को जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देखा जा सकेगा। ये कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगा। इस उद्घाटन समारोह के अलावा भारतीय दर्शक जियो सिनेमा ऐप पर भारतीय एथलीटों के मुकाबले भी लाइव देख सकेंगे।
दो हजार कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस उद्घाटन समारोह में करीब 2000 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही इस समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। इस समारोह के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। समारोह में सभी राष्ट्र के एथलीट अपने-अपने राष्ट्रध्वज के साथ शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympic में भारत के मुकाबले आज से, जानें किस खेल में लगेगा दांव और कहां देख सकेंगे मैच
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका को लगा दूसरा बड़ा झटका, टी20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- ओमान के इस गेंदबाज ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली, बुमराह और शाहीन आफरीदी को भी पछाड़ा
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
5 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
6 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
6 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
7 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
7 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
8 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines