हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics 2024 Opening Ceremony Live: सीन नदी पर राष्ट्रों की परेड का हुआ आगाज, भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे सिंधू-शरत

Paris Olympics 2024: ओलंपिक के पिछले 129 सालों के इतिहास में पहली बार नाव पर राष्ट्रों की परेड का आयोजन कराया जा रहा है। पेरिस ओलंपिक में कुल 206 देश के 10,500 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी का इंतजार खत्म हो गया है। ओलंपिक की शुरुआत 24 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है। अब सभी की निगाह अब ओपनिंग सेरेमनी पर टिक गई है। ओलंपिक के पिछले 129 सालों के इतिहास में पहली बार नाव पर राष्ट्रों की परेड का आयोजन कराया जा रहा है।

पेरिस ओलंपिक में कुल 206 देश के 10500 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से कुल 117 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले ग्रीस देश के एथलीट्स हिस्सा लेंगे। ये परेड करीब 6 किलोमीटर होगी। सभी एथलीट्स सीन नदी पर नावों के सहारे शहर में घूमते हुए ट्रोकेडारो गार्डन आएंगे। यहां पर ओपनिंग सेरेमनी का फाइनल शो होगा। इस लिस्ट में भारत 84वें नंबर पर रहेगा। शटलर पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल भारतीय ओलंपिक दल के फ्लैग बियरर होंगे।

 

भारतीय दल है तैयार

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी परेड के लिए भारतीय दल पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इन फोटोज में शरत कमल और पीवी सिंधु के अलावा शेफ डी मिशन गगन नारंग भी दिखाई दे रहे हैं।

 

पीवी संधू ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

विज्ञापन

भारत की महिला ध्वजवाहक पीवी सिंधु ने ओपनिंग सेरेमनी से पहले अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये उनके जीवन का सबसे बड़ा पल है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारतीय दल को शुभकामनाएं दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola