Paris Olympics 2024 Manu Bhaker Sarabjot Singh: भारतीय एथलीट्स ने पेरिस ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय शूटर मनु भाकर ने दूसरा मेडल भी जीत लिया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मंगलवार को भारत के लिए दूसरा पदक हासिल किया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। भारतीय एथलीट्स की इस जीत के बाद पीएम मोदी ने सरबजोत को फोन लगाया।
‘देश का नाम बड़ा किया’
पीएम मोदी ने सरबजोत से कहा- बहुत-बहुत बधाई। आपने देश का नाम और मान बड़ा किया है। आपकी मेहनत रंग लाई है। मनु को भी मेरी तरफ से बधाई। इसके बाद सरबजोत ने कहा मैं करीब आकर चूक गया, लेकिन आगे अच्छा करूंगा। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा- जिस तरह से आपने टीम वर्क दिखाया है, उसका क्या कारण है? इसके जवाब में सरबजोत ने कहा- हम 2019 से ही नेशनल में गोल्ड जीतते आ रहे हैं। जूनियर वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में हम अच्छा करते आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा- आप मेहनत और लग्न से लगे हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है आप आगे भी अच्छा करेंगे।
मनु भाकर का डोप टेस्ट
इसके बाद पीएम मोदी ने सरबजोत से पूछा- मनु कहां गई है? सरबजोत ने इस सवाल पर कहा कि उसका अभी डोप टेस्ट चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा मेरी तरफ से उसे शुभकामनाएं देना। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना।
क्या है डोप टेस्ट?
ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले दुनियाभर के खिलाड़ियों को डोप टेस्ट देना होता है। जिससे एथलीट की बॉडी में प्रतिबंधित दवाओं की पहचान की जा सके। पेरिस में इराकी जूडो खिलाड़ी को दो प्रतिबंधित पदार्थों (एनाबॉलिक स्टेरॉयड) के लिए पॉजिटिव पाया गया है। अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईटीए) के अनुसार, 28 साल के सज्जाद सेहेन के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ मेटानडिएनोन और बोल्डेनोन पॉजिटिव पाए गए हैं। उसे अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: नमस्कार! ओलंपिक गेम्स विलेज पहुंचे नीरज चोपड़ा, जानें कब होगा मैच
यूरिन सैंपल से होता है डोप टेस्ट
जब एथलीट अपनी परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पदार्थों का उपयोग करते हैं, तो यह डोपिंग कहलाता है। डोपिंग को पांच कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें ब्लड डोपिंग, पेप्टाइड हार्मोन, पेन किलर, डाइयूरेटिक और स्टेरॉयड शामिल हैं। डोप टेस्ट के लिए खिलाड़ियों के यूरिन सैंपल लिए जाते हैं। इसे A और B में बांटा जाता है। अगर A टेस्ट पॉजिटिव आता है तो खिलाड़ी को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। हालांकि, इसके बाद खिलाड़ी चाहे तो एंटी-डोपिंग पैनल से अपील कर B-टेस्ट के लिए कह सकता है। यदि खिलाड़ी का बी-टेस्ट नमूना भी पॉजिटिव आता है तो उसे सस्पेंड कर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: ओलंपिक पर मंडराया खतरा! मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई एथलीट्स की टेंशन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
37 mins agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
1 hr agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
8 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
8 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
8 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
9 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
9 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
10 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines