Paris Olympics 2024: भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन और मलेशिया के ली जी जिया के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला हुआ। इस मैच में दोनों खिलाड़ी के बीच एक कांटे की टक्कर देखने क मिली। वहीं, दूसरी तरफ इस मैच से पहले ही कोहनी में लक्ष्य सेन को चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से उन्हें मैच के दौरा न मेडिकल अटेंशन भी लेनी पड़ी। कोहनी से लगातार खून बहने के बाद भी लक्ष्य सेन ने मुकाबले को खेलना जारी रखा।
हर सेट के बाद बदली गई पट्टी
इस मैच की शुरुआत में लक्ष्य सेन की कोहनी पर एक मामूली सा टेप लगा हुआ था। दूसरे सेट के आते-आते लक्ष्य को अपनी कोहनी पर पट्टी बंधवानी पड़ी। इस दौरान उनकी कोहनी से लगातार खून बह रहा था। इसके बाद भी लक्ष्य ने मैच खेलना जारी रखा। वो कई बार दर्द में भी दिखे। तीसरे सेट में भी लक्ष्य को फिर से अपनी पट्टी चेंज करानी पड़ी।
ये भी पढ़ें:- Ind vs SL : हार के लिए क्या गंभीर के एक्सपेरिमेंट जिम्मेदार? विराट के बाद कौन-कहां खेलेगा? किसी को नहीं पता
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन का टूटा दिल
पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन इतिहास बनाने से चूक गए हैं। मलेशिया के ली जी जिया ने मेंस बैडमिंटन के ब्रॉन्ज मेडल मैच में लक्ष्य सेन को 13-21, 16-21 और 11-21 से हरा दिया। लक्ष्य सेन को मिली हार के बाद बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
ये भी पढ़ें:- Ind vs SL : हार के लिए क्या गंभीर के एक्सपेरिमेंट जिम्मेदार? विराट के बाद कौन-कहां खेलेगा? किसी को नहीं पता
पहले सेट को लक्ष्य सेन ने एकतरफा अंदाज में 21-13 से जीत लिया था। दूसरे सेट में भी लक्ष्य सेन एक समय आगे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद मलेशिया के ली जी जिया ने वापसी की और सेट को 16-21 से जीत लिया। तीसरे और आखिरी सेट में ली जी जिया ने शुरू से ही अटैक करना जारी रखा। उन्होंने तीसरे सेट को 21-11 से अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का दावा, पहले वनडे में होना था सुपर ओवर; आगे मैच के लिए आया ICC का नया अपडेट
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
16 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines