हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 साल में 22,000 KM चलाई साइकिल, नीरज चोपड़ा के लिए केरल से पेरिस पहुंचा, जानें कौन है वो 'जबरा फैन'?

Paris Olympics 2024 : कोई एक्टर-एक्ट्रेस का फैन होता है तो कोई खिलाड़ियों का। केरल के एक फैन ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के लिए भारत से लेकर पेरिस तक का सफर साइकिल से तय कर दिया। आइए जानते हैं कि कौन है वो ‘जबरा फैन’?

विज्ञापन
साइकिल से पेरिस पहुंचा नीरज चोपड़ा का 'जबरा फैन'।

Paris Olympics 2024 : इंसान दीवानगी में किसी भी हद तक गुजर जाता है। कोई आसमान से चांद-तारे तोड़कर लाने की बात करता है तो कोई जान देने की। केरल के एक फैन ने किसी लड़की के लिए नहीं बल्कि भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के लिए 22,000 किलोमीटर साइकिल चलाई। उसने 2 साल में केरल से लेकर पेरिस तक का सफर तय किया। ‘जबरा फैन का मकसद पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का उत्साहवर्धन करना है।

कौन है नीरज चोपड़ा का ‘जबरा फैन’?

पेशे से इंजीनियर फैज अशरफ अली मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं। वे पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा के लिए साइकिल चलाकर केरल से परिस पहुंच गए। 34 वर्षीय फैज अशरफ अली अबतक साइकिल से 36 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2022 को केरल के कालीकट से साइकिल की यात्रा शुरू की थी। वे बुल्गारिया, रोमानिया, यूक्रेन, ऑस्ट्रिया, इटली, जर्मनी, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, इराक, ईरान, तुर्की होते हुए पेरिस पहुंचे। वे साइकिल यात्रा के दौरान अपने पास सिर्फ चार जोड़ी कपड़े, एक टेंट और एक स्लिपिंग बैग रखते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 900 KM की स्‍पीड..4.5mm कैल‍िबर..वजन 1.5 क‍िलो, जानें उस Air Pistol को ज‍िसने मनु भाकर को द‍िलाए 2 पदक

शांति-एकता का देना चाहते हैं संदेश

विज्ञापन

शांति और एकता का संदेश देने के लिए अशरफ अली साइकिल चलाने के मिशन पर निकला था। जह वह पिछले साल एक अगस्त को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचा तो उसे पता चला कि नीरज चोपड़ा वहीं रुके हैं। फिर अशरफ अली ने केरल के एक कोच को फोन किया और फिर उसे अपने चहते खिलाड़ी से मुकालात करने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर के गियर से हॉकी स्टिक तक…, जानें कौन हैं भारत के नए ‘फ्लिकर सिंह’, पेरिस ओलंपिक में मचा दिया धमाल

विज्ञापन

अशरफ अली ने विप्रो की नौकरी छोड़ दी थी

अशरफ अली ने अपनी साइकिल यात्रा के दौरान हरभजन सिंह, सुरेश रैना और नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों से मुलाकात की। वह पेरिस में और भी खिलाड़ियों से मिलना चाहता है। उसने साइकिल चलाने और साहसिक कार्यों के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए विप्रो की नौकरी छोड़ दी थी। अशरफ अली ने बताया कि पेरिस ओलंपिक खत्म होने के बाद वह भारत लौट आएगा और उसका यह अंतिम साइकिल यात्रा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola