Paris Olympics 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार भारत से कुल 117 एथलीट ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए पेरिस पहुंच रहे हैं। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार भारत अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। खेल प्रशंसकों को सबसे ज्यादा उम्मीद जिन खिलाड़ियों से हैं उनमें सबसे बड़ा नाम एथलीट नीरज चोपड़ा का है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाला फेंक की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, इसके बाद नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। भारत के खेल प्रेमियों को एक ओर जहां नीरज चोपड़ा से ओलंपिक में पदक की उम्मीद है। वहीं, नीरज चोपड़ा ने कहा है कि वह नर्वस हैं।
क्यों नर्वस हैं नीरज
पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने से पहले नीरज ने स्पोर्ट स्टार के साथ बातचीत में कहा कि वह इस बार थोड़ा नर्वस हैं। पिछली बार वह इस इस खेल में नए थे तो सबका ध्यान जोहान्स पर था, लेकिन इस बार सभी की नजर मुझपर है, जिससे मैं थोड़ा नर्वस हूं। पिछले ओलंपिक में भारतीय दर्शक भाला फेंक के बजाय अन्य एथलीटों पर ध्यान दे रहे थे। उस समय मैं खुद पर केंद्रित था, लेकिन मुझ पर बहुत कम दबाव था क्योंकि वह मेरा पहला ओलंपिक था। लेकिन इस बार सभी की नजर मुझपर पहले से ही टिकी हुई है। मैं अपना बेस्ट दूंगा।
धोनी-कोहली से तुलना पर क्या बोले नीरज
नीरज चोपड़ा ने चैनल से बातचीत करते हुए आगे कहा कि क्रिकेट अभी भी भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जैवलिन भी इसी तरह की पहचान और सफलता हासिल कर सकता है। खेल की लोकप्रियता के बजाय अगर आप अपने खेल का सम्मान करते हैं और उससे संतुष्ट महसूस करते हैं, तो कुछ और मायने नहीं रखता है। मैंने कभी भी अपनी तुलना विराट कोहली या एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों से करने की कोशिश नहीं की है क्योंकि मैं जो हूं उसकी वास्तविकता से अच्छी तरह वाकिफ हूं। ओलंपिक के बाद लोग मुझे पहचानने लगे हैं, लेकिन मुझे पता है कि एक क्रिकेटर की तुलना में मेरी लोकप्रियता में काफी अंतर है।
हर गली में भाला नहीं फेंका जा सकता
नीरज ने कहा कि क्रिकेट लोगों को इसलिए पसंद है क्योंकि वह गली-गली में खेला जा सकता है। लेकिन भाला हर गली में नहीं फेंका जा सकता है। जैवलिन की लोकप्रियता के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं है। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीटों का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि वह इस ओलंपिक में 90 मी. का थ्रो करने का लक्ष्य बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
5 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
6 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
6 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
7 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
7 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
8 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines