Paris Olympics 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। टीम की इस सफलता से पूरा देश खुशियों से झूम उठा था, लेकिन अब टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
किसे किया गया सस्पेंड
भारतीय हॉकी टीम के मुख्य डिफेंडर अमित रोहिदास को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन की ओर से एक मैच के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इससे मंगलवार को होने वाले भारत के सेमीफाइनल मैच में टीम के मुख्य डिफेंडर अमित रोहिदास मैच नहीं खेल पाएंगे।
क्यों किया गया सस्पेंड
अमित रोहिदास को रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में रेड कॉर्ड दिखाया गया था। इससे वह मैच के दौरान भी बाहर बिठा दिए गए थे और टीम इंडिया ने महज 10 खिलाड़ियों के साथ ही अपना मैच पूरा खेला था। इसी रेड कॉर्ड के चलते उनपर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है।
क्यों मिला था रेड कॉर्ड
दरअसल क्वार्टर फाइनल मैच में अमित रोहिदास की हॉकी स्टिक अनजाने में एक विरोधी खिलाड़ी से छू गई थी। इसके चलते उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया गया था और वह मैच से बाहर बिठा दिए गए थे। हालांकि भारत ने इसका विरोध किया था, लेकिन फिर भी अब इंटरनेशनल हॉकी संघ की ओर से अमित रोहिदास पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
भारत के लिए बड़ा झटका
अमित रोहिदास अगर सेमीफाइनल मैच में नहीं खेलते हैं तो ये भारत के लिए बड़ा झटका होगा। भारत को मंगलवार को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना है।
फैसले के खिलाफ हॉकी संघ करेगा अपील
हॉकी संघ के जनरल सेक्रेटरी भोलानाथ सिंह ने एक मीडिया चैनल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान के साथ कर दिया खेला, भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का रास्ता हुआ साफ!
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
27 mins agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 hr agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 hr agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
2 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
4 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
4 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines