Paris Olympics 2024 Indian Boxing Staff: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय एथलीट मेडल के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। भारत को अब तक दो मेडल मिल चुके हैं। जिन्हें मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने दिलाया है। भारतीय मुक्केबाज भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच भारत के मुक्केबाजी स्टाफ के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है।
पर्याप्त पैसा नहीं मिला
भारतीय मुक्केबाजी कोचिंग स्टाफ खेल गांव से बाहर रह रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उन्हें खर्चे के लिए पर्याप्त पैसा नहीं दिया गया है। रिपोर्ट्स में भारतीय मुक्केबाजी टीम के एक अधिकारी के बयान का हवाला दिया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह सीमित संसाधनों के साथ काम चलाने को मजबूर हैं। उन्हें प्रति व्यक्ति 100 डॉलर दिया जा रहा है। जोकि पेरिस में दो बार के खाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
मैगी खाने को मजबूर
पेरिस में खाना काफी महंगा है। इसलिए पास की किराने की दुकान पर जाकर मैगी या ब्रेड-बटर लेकर आते हैं और अपना खाना खुद बनाते हैं। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) से संबद्ध राज्य इकाइयों के 25 से ज्यादा अधिकारियों को मुक्केबाजी प्रतियोगिता देखने के लिए पेरिस इन्वाइट किया गया है ताकि आगामी बीएफआई चुनावों में इसका फायदा उठाया जा सके। उन्हें अच्छे होटल में ठहराया गया है। आपको बता दें कि मुक्केबाजी प्रतियोगिता 27 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगी।
ये भी पढ़ें: कौन है वो जापानी खिलाड़ी, जिसने तोड़ दिया 140 करोड़ भारतीयों का दिल; मनिका बत्रा हारीं
चार महिला मुक्केबाज शामिल
भारत की 6 सदस्यीय नेशनल मुक्केबाजी टीम में चार महिला मुक्केबाज शामिल हैं। फिलहाल मुक्केबाजी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 51 किग्रा में शामिल अमित पंघाल और महिला 57 किग्रा में शामिल जैस्मीन लैम्बोरिया प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
ये भी पढ़ें: कौन हैं श्रीजा अकुला, जिन्होंने अपने बर्थडे पर दिया देश को गिफ्ट
ये भी पढ़ें: ओलंपिक में पाकिस्तानी तैराक ने पहने ‘छोटे कपड़े’ तो मच गया बवाल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
18 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines