कौन है वो जापानी ख‍िलाड़ी, ज‍िसने तोड़ द‍िया 140 करोड़ भारतीयों का द‍िल; मन‍िका बत्रा हारीं

Manika Batra Match in Paris Olympics: टेबल टेन‍िस की मह‍िला स‍िंंगल्‍स में करोड़ों भारतीयों का द‍िल टूट गया। मन‍िका बत्रा का स‍िंंगल्‍स में सफर प्री क्‍वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सका। जापान की म‍ियु ह‍िरानो ने उन्‍हें हरा द‍िया।

Manika Batra Paris Olympics

Manika Batra Paris Olympics

Manika Batra lost in Paris Olympics : पेर‍िस ओलंप‍िक में मह‍िला टेबल टेन‍िस में बुधवार का द‍िन म‍िला-जुला रहा। एक ओर जहां श्रीजा अकुला ने शानदार जीत के साथ प्री क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई, वहीं दूसरी मन‍िका बत्रा का स‍िंंगल्‍स में सफर खत्‍म हो गया। जापानी ख‍िलाड़ी म‍ियू ह‍िरानो के ख‍िलाफ उन्‍हें सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। मन‍िका बत्रा ने यह मैच 1-4 से गंवा द‍िया। हालांक‍ि उन्‍होंने जमकर संघर्ष क‍िया। मगर वह दुन‍िया की आठवें नंबर की ख‍िलाड़ी के ख‍िलाफ जीत नहीं पाईं।

विज्ञापन

म‍ियू ह‍िरानो ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बना ली। छोटे कद की म‍ियू के चेहरे पर आत्‍मव‍िश्‍वास मैच से पहले ही द‍िखने लगा था। दुन‍िया में 8वें नंबर की इस ख‍िलाड़ी ने मन‍िका बत्रा को कोई मौका नहीं द‍िया। हालांक‍ि मन‍िका इत‍िहास पहले ही रच चुकी हैं। ओलंप‍िक के इत‍िहास में वह पहली मह‍िला टेबल टेन‍िस ख‍िलाड़ी हैं, जो प्री क्‍वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।

विज्ञापन

कौन हैं मन‍िका को हराने वाली 

टेबल टेन‍िस में हमेशा से ही चीनी ख‍िलाड़‍ियों का दबदबा रहा है। लेक‍िन जापान की म‍ियू ह‍िरानो ने न स‍िर्फ उनकी बादशाहत को चुनौती दी बल्‍क‍ि उसे तोड़ा भी। साल 2017 में उन्‍होंने एश‍ियन टेबल टेन‍िस चैंप‍ियनश‍िप में 1-2 नहीं बल्‍क‍ि 3 टॉप चीनी ख‍िलाड़‍ियों को हराकर तहलका मचा द‍िया था। इन ख‍िलाड़‍ियों में उस समय दुन‍िया की नंबर एक ख‍िलाड़ी ड‍िंग न‍िंग भी शाम‍िल थी। 2 दशक के इत‍िहास में वह पहली ऐसी गैर चीनी ख‍िलाड़ी बनी, ज‍िन्‍होंने यह ख‍िताब जीता।

Miu Hirano

Miu Hirano

विज्ञापन

टोक्‍यो में स‍िल्‍वर मेडल

टोक्‍यो ओलंप‍िक 2020 में उन्‍होंने स‍िंगल्‍स में ह‍िस्‍सा नहीं ल‍िया था, लेक‍िन टीम वर्ग में उन्‍होंने अहम भूम‍िका न‍िभाई। उन्‍हीं के खेल की बदौलत टीम ने टोक्‍यो में स‍िल्‍वर मेडल जीता था। 2024 में भी वह शानदार फॉर्म में द‍िख रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ