Vinesh Phogat पेरिस से वापस भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रशंसक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रशंसकों के अलावा उनके साथी पहलवान भी उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। अपने इस भव्य स्वागत पर विनेश फोगाट भावुक हो गईं और रोने लगी। हालांकि, उन्होंने अपने स्वागत के लिए आए सभी लोगों का आभार जताया और पेरिस में घटे घटनाक्रम पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी।
क्या बोलीं विनेश फोगाट
विनेश फोगट ने अपने बयान में कहा कि वह लोगों से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए आभारी हैं। उन्होंने मुझे गोल्ड मेडल नहीं दिया तो क्या हुआ। लेकिन यहां पर जो प्यार और इज्जत मुझे मिली है। वह 1000 गोल्ड मेडल से ज्यादा है। विनेश फोगाट का स्वागत करने के लिए बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे थे, जो रोड शो में भी शामिल हुए।
क्या बोले बजरंग पुनिया
बजरंग पुनिया ने अपने बयान में कहा कि विनेश का स्वागत एक चैंपियन की तरह किया गया है। विनेश ने इस समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया भी किया है। देश ने विनेश के सड़कों से पोडियम तक के सफर को देखा है। वहीं, साक्षी मलिक ने अपने बयान में कहा कि आज एक बड़ा दिन है। विनेश ने सभी महिलाओं और देश के लिए जो किया है, वह सराहनीय है। उन्हें उम्मीद है कि लोग उनका सम्मान करना जारी रखेंगे। हम सबके लिए विनेश फोगाट एक ओलंपिक चैंपियन हैं।
ये भी पढ़ें:- मिस इंडिया फाइनलिस्ट पर आया ईशान किशन का दिल, खूबसूरती में देती हैं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर
100 ग्राम वजन ज्यादा होने के चलते हो गईं थी अयोग्य
पेरिस ओलंपिक-2024 में विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किग्रा की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। अपने पहले मैच में विनेश ने पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट व वर्ल्ड चैंपियन पहलवान को हराया था। इसके बाद विनेश ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में दमदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल वाले दिन वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दी गईं थी। इस फैसले को उन्होंने CAS में में चुनौती दी थी, जहां पर देश के प्रतिष्ठित वकील हरीश साल्वे ने उनका केस लड़ा था। लेकिन, सीएएस ने विनेश फोगाट के केस को खारिज कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- राजनीति का शिकार हो गया ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी? अपने बैन पर खुद उठाया सवाल
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
33 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए फेल
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
4 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines