Paris Olympics 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की अयोग्यता पर जल्द ही सुनवाई शुरू होगी। खेल पंचाट न्यायालय (CAS) की ओर से इसका आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है। इस अपील में विनेश फोगाट ने सीएएस एड हॉक डिवीजन से अपनी अयोग्यता को रद्द करने, फाइनल मैच से पहले एक नया वजन करने का आदेश देने और फाइनल मैच खेलने के लिए खुद को योग्य घोषित करने के लिए निर्णय देने का अनुरोध किया था। हालांकि उनकी इस अपील को मंजूर तो कर लिया गया था लेकिन फौरन इस पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। सीएएस एड हॉक डिवीजन प्रक्रिया में अब तेजी लाई गई है, अब विनेश फोगाट और यूडब्ल्यूडब्ल्यू को सुना जाएगा, जिसके बाद इसपर फैसला जारी होगा।
ये करेंगी विनेश फोगाट के भाग्य का फैसला
विनेश फोगाट के भाग्य का फैसला डॉ. एनाबेले बेनेट करेंगी। डॉ. एनाबेले बेनेट ऑस्ट्रेलिया के संघीय न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं और बौद्धिक संपदा, मध्यस्थता और मध्यस्थता में व्यापक अनुभव वाली एक कानूनी सलाहकार भी हैं। वह खेल के लिए मध्यस्थता न्यायालय के लिए मध्यस्थ के रूप में कार्य करती हैं और हांगकांग के चीनी विश्वविद्यालय में विधि संकाय में भी वह अपनी सेवा दे रही हैं। डॉ. बेनेट ऑस्ट्रेलियाई विज्ञान अकादमी और ऑस्ट्रेलियाई विधि अकादमी की फेलो भी हैं। इससे पहले वह बॉन्ड विश्वविद्यालय की चांसलर, ANSTO बोर्ड की अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा व्यवस्था में रॉयल कमिश्नर की भूमिका भी निभा चुकी हैं। डॉ. एनाबेले वर्तमान में बैरिस्टर, मध्यस्थ के रूप में अभ्यास कर रही हैं और WIPO व WTO पैनल से भी जुड़ी हुई हैं।
आज होगी सुनवाई
खेल पंचाट न्यायालय (CAS) की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि डॉ. एनाबेले बेनेट इस मामले की सुनवाई करेंगी। ये सुनवाई आज ही होगी। इस सुनवाई में विनेश फोगाट की अपील पर फैसला दिया जाएगा। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक-2024 में सिल्वर पदक दिए जाने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें:- ‘उन्हें नियम पता होना चाहिए…’ विनेश फोगाट पर बयान देकर पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट ने खड़ा किया नया बवाल
कब आएगा फैसला
खेल पंचाट न्यायालय की ओर से बताया गया है कि डॉ. एनाबेले बेनेट विनेश फोगाट की अपील पर आज सुनवाई करेंगी, जिसका फैसला ओलंपिक के खेलों के खत्म होने से पहले आ सकता है। मालूम हो कि ओलंपिक के खेल 10 अगस्त तक चलेंगे और 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक-2024 का समापन समारोह आयोजित होगा। इस समारोह से पहले ही विनेश फोगाट की अपील पर फैसला आ जाएगा।
ये भी पढ़ें:- गोल्ड मेडल से चूकने के बाद भी नीरज चोपड़ा ने मार ली बाजी, इस मामले में बन गए नंबर-1
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
15 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
26 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
30 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
51 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines