Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में पहला दिन भारत के लिए अच्छा रहा। तीरंदाजी में भारत ने चौथे स्थान पर रहकर टीम स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ओलंपिक में डेब्यू कर रही तीरंदाज अंकिता भकत ने आज शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला व्यक्तिगत रिकर्व क्वालिफिकेशन में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ 11वां स्थान हासिल किया।
भारतीय महिला तीरंदाजों में अंकिता (26 साल) 666 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। इसके बाद भजन कौर 559 अंकों के साथ 22वें स्थान पर रही। जबकि दीपिका कुमारी 658 अंकों के साथ 23वें स्थान पर रहीं।
भारत ने हासिल किया चौथा स्थान
भारत ने टीम स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया है। भारत के 1983 अंक थे। इसमें दक्षिण कोरिया की टीम टॉप पर रही। उन्होंने 2046 अंक हासिल किए। इसके बाद दूसरा स्थान पर चीन और जबकि तीसरा स्थान मैक्सिको ने हासिल किया।
फ्रांस या नीदरलैंड से हो सकता है मुकाबला
टीम टेबल में टॉप फोर टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेती हैं। जबकि पांचवें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीम राउंड 16 के मुकाबले खेलती हैं। क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना फ्रांस और नीदरलैंड के बीच होने मुकाबले के विजेता से होगा।
अगर भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर लेती है तो सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कोरिया से होगा। ओलंपिक में पिछले 9 ओलंपिक से कोरियाई टीम अपराजित रही है। कोरियाई टीम ने टोक्यो में लगातार नौवां पदक जीता था।
कोरिया की लिम सिहयिओन ने व्यक्तिगत वर्ग में 694 स्कोर बनाया। उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। जबकि कोरिया की सुहियोन नाम ने 688 का स्कोर बनाया और वो दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि तीसरे स्थान पर चीन की यांग जियाओलेई थी। उन्होंने 673 का स्कोर बनाया था।
पहली बार दीपिका मिक्स्ड टीम में हिस्सा नहीं ले पाएगी क्योंकि अंकिता टॉप पर है। ऐसे में वो अब पुरुष क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले तीरंदाज के साथ जोड़ी बनाएगी।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympic में भारत के मुकाबले आज से, जानें किस खेल में लगेगा दांव और कहां देख सकेंगे मैच
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका को लगा दूसरा बड़ा झटका, टी20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- ओमान के इस गेंदबाज ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली, बुमराह और शाहीन आफरीदी को भी पछाड़ा
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
58 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines