India vs Germany Hockey Semi Final: भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में सेमीफाइनल मुकाबला हार गई। टीम इंडिया को जर्मनी ने 3-2 से शिकस्त दी। इससे भारत का फाइनल में पहुंचकर 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। टीम इंडिया की इस हार से जहां एक ओर करोड़ों दिल टूट गए तो वहीं कोच क्रेग फुल्टन बुरी तरह भड़क गए। उन पर इस कदर निराशा हावी हुई कि उन्होंने गुस्से में पिचबोर्ड ही फेंक दिया। फुल्टन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फुल्टन भारत के मैच हारने के बाद गुस्से से लाल हो जाते हैं। वह पिचबोर्ड को सिर के ऊपर ले जाते हैं फिर एक झटके में उसे मैदान पर फेंक देते हैं। फुल्टन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि क्रेग फुल्टन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पुरुष फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। वह आयरलैंड हॉकी टीम के पूर्व कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल भारतीय टीम जॉइन की थी। फुल्टन की इस निराशा के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश और हार्दिक सिंह काफी निराश नजर आए। हरमन का भी एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सिर पर हाथ रखकर घुटनों के बल बैठे नजर आते हैं। वहीं हार्दिक फूट-फूटकर रोते हैं।
ये भी पढ़ें: 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन अंतिम 5 सेकंड में ढेर, विनेश ने आखिर कैसे कर दिखाया ओलंपिक का सबसे बड़ा उलटफेर
टीम इंडिया इतिहास रचने से इस तरह चूकी
भारतीय हॉकी टीम ने खेल की शुरुआत अच्छी की थी। उसने जर्मनी को पहले क्वार्टर में दबाव में रखा। टीम इंडिया ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए। जिसमें से उसने एक को गोल में तब्दील किया। इसके बाद जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया। जर्मनी ने दो गोल किए। हाफ टाइम तक जर्मनी 2-1 से आगे रही। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए दूसरा गोल जमा दिया, इससे स्कोर 2-2 से बराबर हो गया, लेकिन चौथे और अंतिम क्वार्टर में खेल पूरी तरह से बदल गया। जर्मनी के अटैक के आगे भारतीय डिफेंस कमजोर नजर आया। आखिरकार उसने एक और गोल कर 3-2 से बढ़त बना ली। भारतीय टीम को आखिरी मिनटों में गोल करने का मौका मिला, लेकिन वह वापसी नहीं कर सकी। इस तरह टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: ‘ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी…’
खत्म नहीं हुआ सफर
हालांकि इस हार के बावजूद भारतीय टीम का पेरिस ओलंपिक में सफर खत्म नहीं हुआ है। टीम इंडिया अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेगी। भारतीय टीम का सामना स्पेन से होगा। जिसमें जीत दर्ज कर टीम इंडिया ब्रॉन्ज मेडल ला सकती है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने 41 साल का सूखा खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। खास बात यह है कि भारत ने जर्मनी को शिकस्त दी थी। हालांकि उसे इस बार इसी टीम से सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: ‘गोल्ड जीतना है..’, इतिहास रचने के साथ ही विनेश फोगाट ने मां और गांव से किया वादा
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के पाकिस्तानी दोस्त ने कर दिया कमाल, फेंका इतने मीटर का भाला, फाइनल में बनाई जगह
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines