हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics में मनिका बत्रा ने रचा इतिहास, मेजबान फ्रांस की खिलाड़ी को हराकर किया बड़ा उलटफेर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक का तीसरा दिन भारत के लिए राहत भरा रहा। आधी रात को टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा नया इतिहास रच दिया। उन्होंने ओलंपिक के महिला सिंंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन

India @ Paris Olympics 2024: भारत ने पेरिस ओलंपिक में नया इतिहास रच दिया है। टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में मनिका बत्रा (Manika Batra) ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मनिका ने फ्रांस की प्रितिका पावड़ को सीधे सेटों में हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली है। अंतिम 32 राउंड में मनिका का मुकाबला मेजबान फ्रांस से था। प्रितिका की रैंक मनिका से ऊपर थी। विश्व रैंकिंग में भारतीय मूल की प्रितिका 12वें तो मनिका 18वें नंबर पर थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बना लिया।

मनिका ने यह मुकाबला लगातार 4-0 से जीता। उन्होंने 11-9, 11-6, 11-9, 11-7 से यह मैच अपने नाम किया। इतिहास में यह पहली बार है जब कोई भारतीय महिला खिलाड़ी ओलंपिक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। मनिका के शानदार प्रदर्शन से पदक की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

लगातार 2 सेट हारने के बाद फ्रांसीसी खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिश की और मनिका के खिलाफ लगातार 4 गेम प्वाइंट बचाए। मनिका ने ब्रेक लिया और उसके बाद फिर से लौटते हुए सेट को अपने नाम कर लिया। पूरे मैच के दौरान मनिका के आक्रामक खेल का विपक्षी खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन

मनिका का अगला मुकाबला हांगकांग की झू चेंगजू और जापान की मियू हिरानो के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। मनिका कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीत चुकी हैं और इस बार उनसे ओलंपिक में पदक जीतने की आस पूरे देश को है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola