हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympic में भारत का आज का शेड्यूल, पहले ही दिन पक्का कर सकता है पदक

Paris Olympics 2024 का फ्रांस की राजधानी पेरिस में भव्य उद्घाटन हो चुका है। ओपनिंग सेरेमनी में दुनिया भर के खिलाड़ियों ने शिरकत की। खेलों के इस महाकुंभ में आज से मैच खेले जाएंगे। पहले दिन भारत कई खेलों में अपने अभियान का आगाज करेगा।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 का भव्य उद्घाटन फ्रांस में हो चुका है। अब खेलों के इस महाकुंभ में दुनियाभर के 10,500 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। इसमें भारत के भी 117 खिलाड़ी हैं। भारत ने तीरंदाजी की स्पर्धा में शानदार शुरुआत की है। ओलंपिक में आज भारत शूटिंग में अपना पहला पदक पक्का कर सकता है। आइए जानते हैं कि ओलंपिक में आज भारत को कौन-सी गेम्स में पदक मिलने की उम्मीद है और आज कौन-कौन से खेलों में भारत के एथलीट प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल

खेल  स्पर्धा  समय (सभी भारतीय समयानुसार) खिलाड़ी 
रोइंग पुरुष एकल दोपहर 12:30 बजे बलराज पंवार
शूटिंग 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन दोपहर 12:30 बजे संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता, एलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल दोपहर 2 बजे
टेनिस पुरुष युगल (पहला राउंड) शाम 3:30 बजे रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी
बैडमिंटन पुरुष एकल ग्रुप मैच शाम 7:10 बजे लक्ष्य सेन
पुरुष युगल ग्रुप मैच रात 8 बजे सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी
महिला युगल ग्रुप मैच रात 11:50 बजे अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो
टेबल टेनिस पुरुष एकल शाम 7:15 बजे हरमीत देसाई
हॉकी पुरुष पूल बी मैच रात 9 बजे भारत बनाम न्यूजीलैंड
मुक्केबाजी महिलाओं की 54 किग्रा राउंड ऑफ-32 रात 12 बजे प्रीति पवार

कहां देख सकेंगे मैच ?

पेरिस ओलंपिक-2024 का सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर किया जा रहा है। स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 एचडी चैनल पर अंग्रेजी भाषा में, स्पोर्ट्स-18 खेल और स्पोर्ट्स-18 (2) चैनल पर हिंदी भाषा में इसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इसके अलावा भारत के सभी मैचों को जियो सिनेमा मोबाइल ऐप पर फ्री में प्रसारित किया जाएगा। दर्शक भारत के सभी मैचों का लुत्फ फ्री में ले सकेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘भारतीय क्रिकेट टीम आए पाकिस्तान, हम अच्छे लोग हैं’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की अपील

ये भी पढ़ें: Paris Olympic में फुटबॉल मैच के दौरान बवाल, अर्जेंटीना की टीम के साथ लूटपाट, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola