---विज्ञापन---

खेल angle-right

भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं पर होगी पैसों की बारिश, नीरज चोपड़ा, मनु भाकर समेत किसे कितना मिलेगा पैसा?

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत ने 7 पदक जीतें हैं। इन खिलाड़ियों के लिए केंद्र सरकार, स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री और राज्य सरकार ने अपनी तिजौरी खोल दी है। हॉकी टीम के खिलाड़ी अमित रोहिदास के लिए ओडिशा सरकार ने 4 करोड़ के पुरस्कार की घोषणा की है।

---विज्ञापन---

Paris Olympics 2024: भारत का पेरिस ओलंपिक में अभियान समाप्त हो गया है। इस बार भारत ने 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज सहित कुल 6 पदक जीतें हैं। भारत इस बार टोक्यो ओलंपिक के पिछले 7 पदकों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया है। भारत के लिए मनु भाकर ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। स्वप्निल कुसाले ने निशानेबाजी में और अमन सहरावत ने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय हॉकी टीम ने भी लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। तो आइये जानते हैं कि इस बार ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में क्या-क्या मिला है।

मनु भाकर

---विज्ञापन---

मनु भाकर ने इस बार दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। उन्हें यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्टर के द्वारा 30 लाख का कैश प्राइज मिला है। वो पेरिस ओलंपिक में क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक थीं।

 

---विज्ञापन---

इंडियन हॉकी टीम

---विज्ञापन---

इंडियन हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीता है। जिसके बाद हॉकी इंडिया ने टीम के सभी खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 7.5 लाख रुपए मिले हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने डिफेंडर अमित रोहिदास के लिए 4 करोड़ के पुरस्कार की घोषणा की है। वहीं, प्रत्येक खिलाड़ी को 15 लाख और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 10 लाख रुपए ईनाम के तौर पर दिए जाएंगे। दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हॉकी टीम में शामिल राज्य के खिलाड़ियों को 1 करोड़ नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सरबजोत सिंह

सरबजोत सिंह ने मनु भाकर के साथ मिक्स्ड टीम शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उन्हें यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने ईनाम के रूप में 22. 5 लाख का चेक दिया था। सरबजोत सिंह को सरकारी नौकरी का भी ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ियों की हुई एंट्री

नीरज चोपड़ा

---विज्ञापन---

अभी तक नीरज चोपड़ा को लेकर नकद पुरस्कार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जब उन्होंने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीता तब उन्हें हरियाणा सरकार ने छह करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने इस बार सिल्वर मेडल जीता है।

स्वप्निल कुसाले

---विज्ञापन---

स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में कांस्य पदक जीता था। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 1 करोड़ नकद पुरस्कार की घोषणा की थी। उन्हें रेलवे ने प्रमोशन भी दिया है।

ये भी पढ़ें:- एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस टूर्नामेंट में हो सकता है आमना-सामना

---विज्ञापन---

अमन सहरावत

कुश्ती में भारत का मान बढ़ाने वाले अमन सहरावत को भी नकद पुरस्कार भी मिलेगा। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा एथलीट बन गए हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 12, 2024 11:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola