हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

India Hockey Semi Final: जर्मनी ने भारत को हराया, टूट गए करोड़ों दिल

Paris Olympics 2024 Hockey India vs Germany Live Update: भारतीय हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला जर्मनी से हुआ। जहां उसे निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम इंडिया स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन
Hockey Team

Live Updates

00:10 (IST) 07 Aug 2024

जर्मनी ने भारत को हराया

जर्मनी ने भारत को हरा दिया है। टीम ने 3-2 से भारत को शिकस्त दी।

00:08 (IST) 07 Aug 2024

भारत ने बिना गोलकीपर के पेनल्टी कॉर्नर बचाया

भारत ने बिना गोलकीपर के पेनल्टी कॉर्नर बचा लिया। इससे थोड़ी राहत मिली है।

00:07 (IST) 07 Aug 2024

जर्मनी को मिला पेनल्टी कॉर्नर

जर्मनी को आखिरी क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है। भारत के पास गोलकीपर पीआर श्रीजेश नहीं हैं।

00:06 (IST) 07 Aug 2024

पीआर श्रीजेश ने छोड़ा मैदान

पीआर श्रीजेश ने मैदान छोड़ दिया है। उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को अंदर बुलाया गया है।

00:05 (IST) 07 Aug 2024

टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

टीम इंडिया टेंशन बढ़ गई है। भारतीय टीम के पास 2.30 मिनट का समय है। टीम इंडिया को बराबरी के लिए एक गोल करना है।

00:00 (IST) 07 Aug 2024

जर्मनी ने किया तीसरा गोल

जर्मनी ने तीसरा गोल कर दिया है। पीआर श्रीजेश के आगे से बॉल को डिफ्लेक्ट करते हुए जर्मनी ने गोल किया। जर्मनी की टीम 3-2 से आगे हो गई है। टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही है।

23:58 (IST) 06 Aug 2024

श्रीजेश ने फिर किया कमाल

भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक बार फिर कमाल किया। उन्होंने जर्मनी के शॉट को गोल में जाने से रोक दिया। बता दें कि श्रीजेश का ये आखिरी ओलंपिक है।

23:56 (IST) 06 Aug 2024

जर्मनी को मिला पेनल्टी कॉर्नर

जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है। ये जर्मनी का चौथा पेनल्टी कॉर्नर है।

23:51 (IST) 06 Aug 2024

पीआर श्रीजेश ने किया कमाल

पीआर श्रीजेश ने जर्मनी के पेनल्टी कॉर्नर के खिलाफ बेहतरीन बचाव किया। उन्होंने अपनी जान झोंकते हुए बॉल को गोलपोस्ट से बाहर भेज दिया।

23:49 (IST) 06 Aug 2024

भारत के हाथ से गया रेफरल

भारत के हाथ से रेफरल चला गया है। जबकि जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला। कांटे की टक्कर जारी।

23:45 (IST) 06 Aug 2024

तीसरा क्वार्टर खत्म

तीसरा क्वार्टर खत्म, स्कोर 2-2 से बराबरी पर। अब 15 मिनट में फाइनलिस्ट तय हो जाएगा।

23:43 (IST) 06 Aug 2024

भारत ने की पेनल्टी कॉर्नर की मांग

तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले भारत ने पेनल्टी कॉर्नर की मांग की। हालांकि ये मांग नहीं मानी गई।

23:41 (IST) 06 Aug 2024

खत्म होने को है तीसरा क्वार्टर

तीसरा क्वार्टर खत्म होने को है। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। स्कोर 2-2 से बराबरी पर है। आखिरी क्वार्टर यानी 15 मिनट में पता चल जाएगा कि फाइनल में कौन जा रहा है।

23:32 (IST) 06 Aug 2024

भारत ने किया दूसरा गोल

भारत ने दूसरा गोल कर दिया है। टीम इंडिया ने 11वें पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। हरमनप्रीत सिंह की मदद से सुखजीत सिंह 'काका' ने धमाकेदार प्रदर्शन कर गोल किया। स्कोर 2-2 पर बराबर हो चुका है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

23:30 (IST) 06 Aug 2024

भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर

टीम इंडिया को एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिसे हरमन गोल में तब्दील नहीं कर सके। भारत का ये 10वां पेनल्टी कॉर्नर था। हालांकि हार्दिक सिंह ने कमाल का खेल दिखाया है।

23:26 (IST) 06 Aug 2024

भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर

तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। हरमनप्रीत ने अच्छी कोशिश की। भारत को दोबारा पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि हरमन के ड्रैग फ्लिक को जर्मनी के गोलकीपर ने रोक लिया।

23:25 (IST) 06 Aug 2024

अगले 30 मिनट में तय हो जाएगा फाइनलिस्ट

अगले 30 मिनट में फाइनलिस्ट तय हो जाएगा। जिसका सामना नीदरलैंड से होगा। जबकि ब्रॉन्ज के लिए भी एक मुकाबला होगा। भारत-जर्मनी में से एक टीम पहले सेमीफाइनल को हारने वाली टीम स्पेन से भिड़ेगी।

23:20 (IST) 06 Aug 2024

हाफ टाइम तक जर्मनी 2-1 से आगे

हाफ टाइम तक जर्मनी 2-1 से आगे हो गई है। भारतीय टीम को अमित रोहिदास के न होने का नुकसान उठाना पड़ रहा है। टीम दबाव में नजर आ रही है।

23:15 (IST) 06 Aug 2024

दूसरे क्वार्टर में जर्मनी की वापसी

दूसरा क्वार्टर खत्म हो गया है। इसमें जर्मनी ने शानदार वापसी की है। भारत के खिलाफ जर्मनी की टीम 2-1 से आगे हो गई है।

23:11 (IST) 06 Aug 2024

जर्मनी ने किया दूसरा गोल

जर्मनी ने पेनल्टी स्ट्रोक का पूरा फायदा उठाया। उसने दूसरा गोल कर दिया है। जर्मनी ने 2-1 से बढ़त बना ली है। जर्मनी के लिए क्रिस्टोफर रूहर ने दूसरा गोल किया।

23:10 (IST) 06 Aug 2024

जर्मनी को मिला पेनल्टी स्ट्रोक

जर्मनी की टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया है। भारतीय टीम को गोल बचाने के चक्कर में ये 'सजा' मिली।

23:08 (IST) 06 Aug 2024

जर्मनी को मिला दूसरा पेनल्टी कॉर्नर

दूसरा क्वार्टर खत्म होने को है और जर्मनी को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है।

23:07 (IST) 06 Aug 2024

कांटे का चल रहा मुकाबला

दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का चल रहा है। टीमें गोल करने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आ रही हैं। भारतीय टीम एक गोल कर बढ़त बढ़ाना चाहती है, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद कामयाबी नहीं मिल रही है।

23:05 (IST) 06 Aug 2024

मौका चूकी टीम इंडिया

दूसरे क्वार्टर के आठवें मिनट में भारत ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वे मौका चूक गए।

23:03 (IST) 06 Aug 2024

भारत को फ्री हिट मिला

भारत-जर्मनी के खिलाड़ियों के टकराने से खेल रुका, लेकिन अंपायर ने दोनों कप्तानों को कार्ड देने से किया मना, भारत को फ्री हिट मिला है।

23:01 (IST) 06 Aug 2024

भारत ने मौका गंवाया

अभिषेक जर्मनी पर दबाव बनाते हुए डी के अंदर पहुंच गए। उन्होंने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

22:57 (IST) 06 Aug 2024

जर्मनी ने किया पहला गोल

जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल कर दिया है। ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पेइलाट ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। स्कोर 1-1 से बराबर हो चुका है।

22:55 (IST) 06 Aug 2024

दूसरा क्वार्टर शुरू

पहले क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दूसरा क्वार्टर शुरू हो चुका है। जर्मनी की टीम गोल के लिए पूरा जोर लगा रही है, लेकिन भारत के सामने उसकी एक नहीं चल रही।

22:51 (IST) 06 Aug 2024

भारत ने पहले क्वार्टर में बनाई बढ़त

भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया जर्मनी पर 1-0 से आगे चल रही है।

22:50 (IST) 06 Aug 2024

भारत को अब तक 7 पीसी मिले

भारत ने अब तक शानदार खेल दिखाते हुए 7 पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए हैं। जिसमें से एक गोल में तब्दील हुआ है।

22:49 (IST) 06 Aug 2024

भारत को मिली खुशखबरी

इधर, भारत को एक और खुशखबरी मिल गई है। रेसलर विनेश फोगाट ने भारत का चौथा मेडल कंफर्म कर दिया है। वह फाइनल में पहुंच गई हैं।

22:45 (IST) 06 Aug 2024

हरमनप्रीत सिंह ने किया गोल

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल किया। टीम इंडिया ने छठे पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर जर्मनी पर 1-0 से बढ़त बनाई।

22:41 (IST) 06 Aug 2024

भारतीय टीम ने किया पहला गोल

भारतीय टीम ने पहला गोल कर दिया है। टीम इंडिया ने जर्मनी को पूरी तरह से दबाव में रखा है।

22:40 (IST) 06 Aug 2024

भारतीय टीम ने बनाया दबाव

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जर्मनी पर दबाव बना दिया है। भारत को एक के बाद एक पेनल्टी कॉर्नर मिलते जा रहे हैं।

22:39 (IST) 06 Aug 2024

भारत को मिला तीसरा पेनल्टी कॉर्नर

भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है। सातवें मिनट में ये पीसी मिला।

22:39 (IST) 06 Aug 2024

इंडिया-इंडिया के नारों से गूंजा स्टेडियम

पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच है। स्टेडियम इंडिया-इंडिया के नारों से गूंज रहा है।

22:36 (IST) 06 Aug 2024

गोल में तब्दील नहीं हो सका पीसी

हालांकि पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत सिंह गोल में तब्दील नहीं कर सके। फिर भी भारत ने पहले चार मिनट में शानदार खेल दिखाया है।

22:33 (IST) 06 Aug 2024

भारतीय टीम अटैकिंग मोड में

भारतीय टीम अटैकिंग मोड में नजर आ रही है। उसने धमाकेदार शुरुआत की है। उसे दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है।

22:33 (IST) 06 Aug 2024

भारत को मिला पहला पेनल्टी कॉर्नर

टीम इंडिया को दूसरे ही मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। हार्दिक सिंह ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन जर्मनी के गोलकीपर ने पेनल्टी कॉर्नर को रोकने में कामयाबी हासिल की।

22:32 (IST) 06 Aug 2024

मनप्रीत की जगह हार्दिक सिंह अटैक पर

आज अमित रोहिदास नहीं हैं। दूसरी ओर मनप्रीत की जगह हार्दिक सिंह अटैक पर हैं।

22:28 (IST) 06 Aug 2024

हजारों दर्शक स्टेडियम में

स्टेडियम दर्शकों से लबरेज नजर आ रहा है। दोनों टीमों के फैंस यहां अपनी टीमों को चीयर करने पहुंचे हैं।

22:27 (IST) 06 Aug 2024

टीम इंडिया जोश में

टीम इंडिया जोश से लबरेज नजर आ रही है। राष्ट्रगान के बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा।

22:24 (IST) 06 Aug 2024

शुरू होने वाला है मैच

भारत-जर्मनी के बीच मुकाबला शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमें मैदान पर आ चुकी हैं।

22:08 (IST) 06 Aug 2024

हार से बाहर नहीं होगी टीम इंडिया

वैसे तो हर कोई भारतीय टीम की जीत की उम्मीद कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद अगर हार मिलती है तो हॉकी में भारत के लिए पदक की उम्मीद खत्म नहीं होगी। टीम इंडिया स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेल सकती है।

22:01 (IST) 06 Aug 2024

अमित रोहिदास नहीं खेलेंगे मैच

भारतीय हॉकी टीम अमित रोहिदास के बिना होगी। उन्हें पिछले मैच में रेड कार्ड दिखाया गया था।

21:57 (IST) 06 Aug 2024

44 साल बाद फाइनल में जगह बनाने का मौका

भारत ने हॉकी में आखिरी बार गोल्ड मेडल 1980 में मॉस्को ओलंपिक में जीता था। अगर भारत फाइनल में जगह बना लेता है तो उसका सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा।

21:11 (IST) 06 Aug 2024

दुआओं में उठे हाथ

अमृतसर के जुड़वां भाई मोहना और सोहना ने हॉकी टीम की जीत के लिए अरदास की है। उनका कहना है कि भारतीय हॉकी टीम ये मुकाबला जरूर जीतेगी।

watch | Sohna and Mohna say, "Our best wishes to the Hockey Team...They will play and certainly win. They will return to the country with a Gold medal in the final. It is going to be a good match..."olympicgames paris2024 https://t.co/WH1PqGBh16 pic.twitter.com/fWtjDyNMkl
— ANI (@ANI) August 6, 2024
21:04 (IST) 06 Aug 2024

कैसा रहा है नीदरलैंड के खिलाफ प्रदर्शन?

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन की बात करें तो नीदरलैंड का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। नीदरलैंड ने 116 में से 53 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि 36 में टीम इंडिया की जीत हुई है। 27 मैच ड्रॉ रहे हैं।

20:59 (IST) 06 Aug 2024

नीदरलैंड ने फाइनल में बनाई जगह

नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल के लिए दूसरी टीम का सामना भारत या जर्मनी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से तय होगा। अगर भारतीय टीम जीतती है तो भारत बनाम नीदरलैंड और जर्मनी की टीम जीत दर्ज करती है तो जर्मनी बनाम नीदरलैंड का मुकाबला होगा।

20:57 (IST) 06 Aug 2024

फाइनल के लिए एक टीम तय

इस बीच हॉकी के फाइनल के लिए एक टीम तय हो गई है। मंगलवार को स्पेन और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड ने शानदार जीत दर्ज की। नीदरलैंड ने 4-0 से स्पेन को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है।

20:56 (IST) 06 Aug 2024

पीआर श्रीजेश 'दीवार'

भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश हैं। जिन्हें टीम इंडिया की दीवार भी कहा जाता है। ब्रिटेन के खिलाफ मैच में पीआर श्रीजेश हीरो बने थे। उन्होंने कई गोल बचाए थे।

20:54 (IST) 06 Aug 2024

हरमनप्रीत सिंह के हाथों में कमान

भारतीय हॉकी टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है। उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया है।

Paris Olympics 2024 Hockey India vs Germany Live Update: भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक्स में इतिहास रचने से चूक गई। मंगलवार को उसका सेमीफाइनल मुकाबला विश्व चैंपियन जर्मनी से हुआ। जहां उसे 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। हालांकि भारतीय टीम का सफर खत्म नहीं हुआ है। उसका गोल्ड जीतने का सपना जरूर टूट गया, लेकिन स्पेन के खिलाफ मुकाबला जीतकर ब्रॉन्ज मेडल जीत सकती है।

टीम इंडिया ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में ब्रिटेन को शिकस्त देकर इतिहास रचा था। जबकि 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को भी शिकस्त दी थी। कुल मिलाकर भारतीय हॉकी टीम इस बार धमाकेदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने सेमीफाइनल से पहले अपने 6 में से 5 मुकाबले जीते। खास बात यह है कि भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स में जर्मनी को हराकर ही ब्रॉन्ज जीता था। हॉकी टीम के पास 44 साल बाद गोल्ड जीतकर इतिहास रचने का मौका था, हालांकि टीम चूक गई। की राह पर है। हॉकी टीम ने इससे पहले 1980 मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola