Paris Olympics 2024: भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी का क्वार्टर फाइनल खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में दोनों ही टीम के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिली। ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया इस मैच में आत्मविश्वास के साथ नजर आई और शुरू से ही अटैक करना शुरू कर दिया। हालांकि अंत में ग्रेट ब्रिटेन ने भी मैच में वापसी की। जिस वजह से इस मैच का परिणाम शूटआउट से निकला। भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया।
दूसरे क्वार्टर में हुए गोल
दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर ने कांटे की टक्कर देखने को मिली। जबकि दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने आक्रमण करना शुरू किया। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके टीम को बढ़ता दिला दी थी। हालांकि टीम इंडिया की ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने गोल किया। इसके बाद दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका।
सिर्फ दस खिलाड़ियों के साथ खेली टीम इंडिया
इस मैच में टीम इंडिया को शुरू में ही बड़ा झटका लगा था। अमित रोहिदास को रेड कार्ड दिखा दिया गया था। जिस वजह से वो पूरे मैच से बाहर हो गए थे। इसी वजह से इस मैच में टीम इंडिया सिर्फ दस खिलाड़ियों के साथ ही खेल पाई। हालांकि टीम इंडिया का डिफेंस आज बेहद मजबूत रहा और ब्रिटेन खिलाड़ी इसे तोड़ ही नहीं पाएं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: लड़के से लड़की बनी बॉक्सर को मिलेगा मेडल, हंगरी की एथलीट को दी शिकस्त
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: IND vs SL दूसरे मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
34 mins agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 hr agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 hr agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
3 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
4 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
4 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines