Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में ऊंची कूद के क्वालीफिकेशन शुरू होने से पहले इटली के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को अब किडनी की समस्या के संदेह में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जी हां हम बात कर रहे हैं इटली के जियानमार्को ताम्बेरी की। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।
इस बार भी उनको गोल्ड मेडल जीतने का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन बीमारी के चलते उनकी तैयारी अस्त-व्यस्त हो गई। बीमारी के के चलते जियानमार्को ताम्बेरी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जिससे जियानमार्को ताम्बेरी को अपनी पेरिस की फ्लाइट भी छोड़नी पड़ी।
काफी निराश दिखे जियानमार्को ताम्बेरी
सोशल मीडिया पर जियानमार्को ताम्बेरी ने कहा कि यह सच नहीं हो सकता, कल सोशल मीडिया पर ‘आई डिजर्व इट’ लिखने के दो घंटे बाद, मुझे अपने बाजू में तेज दर्द महसूस हुआ। मुझे इस बड़े सपने की ओर अपनी यात्रा शुरू करने के लिए आज पेरिस के लिए रवाना होना था, लेकिन इसके बजाय मुझे कल तक उड़ान स्थगित करने की सलाह दी गई है। मैंने इस ओलंपिक के लिए सबकुछ किया,सबकुछ। मैं वास्तव में इसका हकदार नहीं हूं।
ताम्बेरी ने इस साल हासिल की थी सर्वश्रेष्ठ ऊंचाई
जियानमार्को ताम्बेरी के लिए जून 2024 काफी शानदार रहा था। ताम्बेरी ने जून में 2.37 मीटर की छलांग लगाई थी। ये छलांग साल 2024 की अब तक की सबसे ऊंची छलांग थी। लेकिन उसके बाद वे जांघ की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनकी ओलंपिक की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। बता दें, पेरिस ओलंपिक में बुधवार से ऊंची कूद के क्वालीफिकेशन मैच शुरू हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024: नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड; बने मेडल जीतने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर
ये भी पढ़ें:- पेश से डॉक्टर, स्कूल से है दोस्ती; कौन हैं Aneeshya? गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी स्टिक पर लिखाया है जिसका नाम
ये भी पढ़ें:- पीआर श्रीजेश ने गोलपोस्ट को बनाया ‘अभेद किला’, गोल करने में छूटे इंग्लैंड के खिलाड़ी पसीने, देखें Video
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
40 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines