हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज जीतने से चूके धीरज-अंकिता, USA ने 6-2 से हराया

Paris Olympics 2024:  ब्रॉन्ज मेडल के लिए तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में भारतीय जोड़ी अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा को  यूएसए की जोड़ी केसी कॉफहोल्ड और ब्रैडी एलिसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Paris Olympics 2024:  ब्रॉन्ज मेडल के लिए तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में भारतीय जोड़ी अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा को  यूएसए की जोड़ी केसी कॉफहोल्ड और ब्रैडी एलिसन से हार का सामना करना पड़ा। तीरंदाजी मिश्रित टीम स्पर्धा में यूएसए ने भारत को 6-2 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।

शुरूआती चार सेट तक USA ने भारत को कोई भी मौका नहीं दिया था। इसके बाद तीसरे सेट में टीम इंडिया ने वापसी करने की कोशिश की और सेट में जीत हासिल की। लेकिन चौथे सेट में USA ने फिर से वापसी करते हुए भारत को हरा दिया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद USA ने कांस्य पदक जीत लिया है।  

दक्षिण कोरिया ने सेमीफाइनल में दी थी मात

विज्ञापन

इससे पहले भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में अंकिता भकत और धीरज बोमादेवरा का सेमीफाइनल में मुकाबला दक्षिण कोरिया के सिहयोन लिम और वूजिन किम से हुआ था। अंत में दक्षिण कोरिया ने 6-2 से भारत को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी।

क्वार्टर फाइनल में दी थी इंडोनेशिया को मात

विज्ञापन

इससे पहले भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने इस मैच को 5-1 से अपना नाम किया था। इस जोड़ी ने पहला सेट 37-36 जीता था। दूसरे सेट में इंडोनेशियाई जोड़ी ने वापसी रते हुए 38-38 स्कोर को टाई कर दिया था। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी की और 1 अंक हासिल किया था। इसके बाद भारत ने अगले राउंड को 38-37 से जीत जीतकर दो जरूरी अंक हासिल किया। भारत ने इस मैच में 5-1 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। के साथ अंतिम 8 में जगह बना ली।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola