Indian Shooter Manu Bhaker: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान दिए गए खराब मेडल को समान मॉडल्स से बदला जाएगा। ऐसे में भारत की शूटर मनु भाकर ने भी अपने ब्रॉन्ज मेडल को बदलवाने का फैसला लिया है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने वीमन इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके साथ ही मनु ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गईं।
22 साल की मनु के कारनामे
बता दें कि मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ जोड़ी बनाकर दूसरा ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया। 22 वर्षीय मनु भाकर ने स्पष्ट किया कि अगर IOC खराब पदकों को बदल रहा है, तो वह भी अपना पदक बदलवाना चाहेंगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हां, मैंने इसके बारे में आज पढ़ा। अगर वे पदक बदल रहे हैं, तो मैं भी अपने पदक बदलवाना चाहूंगी।
बदले जाएंगे खराब मेडल
IOC ने पहले ही कहा है कि पेरिस ओलंपिक आयोजक समिति और मोनाई डी पेरिस (फ्रांस की सरकारी टकसाल) मेडल की क्वालिटी की जांच और खराब मेडल की शिकायतों का समाधान कर रहे हैं। IOC ने कहा कि पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स ऑर्गेनाइजर कमेटी मोनाई डी पेरिस के साथ मिलकर मेडल की खराबी की जांच कर रही है। खराब मेडल को व्यवस्थित रूप से बदला जाएगा और उन्हें समान डिजाइन के साथ तैयार किया जाएगा।
मोनाई डी पेरिस के प्रवक्ता ने AFP को बताया कि ‘खराब’ शब्द सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन मेडल को अगस्त के महीने से क्षतिग्रस्त बताया गया, उन्हें पहले ही बदल दिया गया है। आगे उन्होंने कहा कि हमने अगस्त से अब तक सभी क्षतिग्रस्त मेडल को बदल दिया है और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है। जैसे-जैसे अनुरोध आ रहे हैं, हम उन्हें प्रोफेशनल तरीके से बदल रहे हैं।
नई पॉलिश से आई समस्या
फ्रेंच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेडल की नई पॉलिशिंग प्रक्रिया के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। पहले इस्तेमाल किए जाने वाले वार्निश के एक एलिमेंट पर नए नियमों के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया और इसे जल्दी में बदला गया।
क्यों बदले जा रहे मेडल ?
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 5,084 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल डिजाइन किए गए थे। इनका डिजाइन लक्जरी ज्वेलरी और वॉच फर्म चौमेट ने तैयार किया था, जो LVMH समूह का हिस्सा है। हर मेडल में एफिल टॉवर का एक छोटा टुकड़ा शामिल है, जिसे पेरिस के इस ऐतिहासिक बिल्डिंग की ऑररेटिंग कंपनी के स्टॉक से लिया गया है।
पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान दिए गए खराब मेडल को बदलने का यह फैसला खिलाड़ियों के हित में लिया गया है। यह कदम खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए उठाया गया है। भारतीय शूटर मनु भाकर सहित कई खिलाड़ी अपने मेडल को बदलवाने की योजना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें – पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, PSL को जमकर लगाई लताड़
संबंधित खबरें
ईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
49 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
3 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines