Paris Olympics 2024 Live Updates: पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के लिए चौथा दिन शानदार रहा। इस दिन भारत को दूसरा कांस्य पदक मिला। ये पदक शूटिंग की स्पर्धा में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को जोड़ी ने जीता। इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी मनु भाकर ने शूटिंग की महिला एकल वर्ग के मैच में कांस्य पदक जीता था। अब भारत 5वें दिन भी अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। भारतीय एथलीट्स आज कई खेल स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसमें भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस की खिलाड़ी मनिका पत्रा भी शामिल हैं।
मनिका बत्रा टेबल टेनिस के अगले राउंड में पहुंचकर इतिहास रच सकती हैं। वहीं, लक्ष्य सेन भी आज अपना तीसरा मैच खेलकर अगले राउंड में प्रवेश करना चाहेंगे। इसके अलावा महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो यहां मेडल मैच हो सकता है। इस इवेंट में राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह की जोड़ी अपनी चुनौती पेश करेगी। ओलंपिक में आज भारतीय एथलीट्स के मैचों की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
मनिका बत्रा हारी
पेरिस ओलंपिक में टेबल टेनिस के महिला सिंंगल्स इवेंट में बभारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा के लिए चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। जापानी खिलाड़ी मियू हिरानो ने बेहद आसानी से पहला गेम जीत लिया है। मियू ने रोमांचक मुकाबले में दूसरा गेम भी जीता। तीसरे गेम में भी उनका पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन मनिका ने गेम प्वाइंट बचाते हुए तीसरा गेम जीत लिया। मगर चौथे और पांचवें गेम में जापानी खिलाड़ी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। अब मनिका बत्रा टीम इवेंट्स में दिखाई देंगी।
पेरिस में जमकर चला लवलीना का मुक्का
पेरिस में भी लवलीना बोरगोहेन का मुक्का जमकर चल रहा है। टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली इस मुक्केबाज ने 75 किलो ग्राम भार वर्ग में नॉर्वे की सनीवा हाफ्सटेड पर मुक्कों की बरसात कर दी। उनके जोरदार पंच का नॉर्वे की मुक्केबाज के पास कोई जवाब नहीं था। यह मैच जीतकर उन्होंने शान से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
दीपिका राउंड प्री क्वार्टर फाइनल में
तीरंदाजी से एक अच्छी खबर ये आई है कि दीपिका कुमारी ने वुमेंस सिंंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पहले उन्होंने इस्टोनिया की रीना पर्नत को हराया। एक समय था जब दीपिका पिछड़ गई थी, लेकिन बैक टू बैक 3 परफेक्ट-10 के स्कोर कर जोरदार वापसी की और जीत हासिल की। इसके बाद दीपिका ने राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड्स की क्विंटी रोफेन को 6-2 से मात दी।
श्रीजा अकालु तूफानी मैच में जीती
टेबल टेनिस में भारतीय लड़कियों ने गजब का खेल दिखाना जारी रखा है। बैडमिंटन में महिला सिंगल्स में भारत के लिए पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मनिका बत्रा के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रीजा अकुला ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली है। उन्होंने सिंगापुर की खिलाड़ी जियांग जेंग को कड़े मुकाबले में मात दी। 6 गेम तक चले मुकाबले में एक-एक प्वाइंट के लिए संघर्ष हुआ, लेकिन श्रीजा के तूफानी खेल के आगे सिंंगापुर की खिलाड़ी नहीं टिक सकी।
लक्ष्य सेन पहुंचे प्री-क्वार्टर में
पहले सेट में 2-8 से पिछड़ने के बाद, भारत के शटलर ने दोनों गेम 21-18 और 21-12 से जीत लिए। लक्ष्य 8 साल बाद ओलंपिक नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
लक्ष्य सेन ने जीता पहला सेट
पेरिस ओलंपिक 2024 में लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया के खिलाड़ी जोनाटन क्रिस्टी के खिलाफ पहले सेट में जीत हासिल की है। उन्होंने पहले सेट को 21-18 से अपने नाम किया है।
पीवी सिंधु ने सीधे सेटों में दर्ज की जीत
पीवी सिंधु ने एस्टोनिया की खिलाड़ी कुउबा क्रिस्टिन को लगातार 2 सीधे सेटों में हराया दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने बैडमिंटन के महिला सिंगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
बैडमिंटन: पीवी सिंधु का शानदार आगाज
पेरिस ओलंपिक-2024 से भारत के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। यहां बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने क्रिस्टिन कुबा के खिलाफ अपने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की है। पीवी सिंधु ने अपना पहला मैच 21-5 के स्कोर से जीता है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
35 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines