अलविदा पेरिस..अब लॉस एंजिलिस में मिलेंगे, खाते में आए 6 मेडल; विनेश का इंतजार बढ़ा

Paris Olympics 2024 Day 15 Highlights: पेरिस ओलंपिक में 15वें दिन भारत का सफर खत्म हो गया है। इस ओलंपिक में हम 6 मेडल जीत पाए। आज आखिरी दिन सभी की निगाहें युवा रेसलर रितिका पर थीं, लेकिन वो क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकीं।

Paris Olympics 2024

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को आज भी मेडल मिलने की उम्मीद है।

Paris Olympics 2024 Day 15 Highlights: पेरिस ओलंपिक-2024 में आज रितिका की हार के साथ ही भारत का सफर खत्म हो गया है। आज गोल्फ में  अदिति अशोक और  दीक्षा डागर से उम्मीदें थीं। जबकि कुश्ती में 76 किलो भारवर्ग में रितिका हुड्डा ने चुनौती पेश करनी थी। अदिति और दीक्षा टॉप-10 में भी जगह नहीं बना सके। जबकि 21 साल की रितिका ने कुश्ती में अच्छे दांव पेंच दिखाए। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में भी अच्छा खेली, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकीं। वह किर्गिस्तान की जिस रेसलर से हारीं वह भी फाइनल में नहीं पहुंच सकीं, जिसकी वजह से ब्रॉन्ज की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

विज्ञापन

वहीं आज विनेश फोगाट के मामले में CAS का फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन वह कल तक के लिए टल गया है। अब किसी भी इवेंट में भारत की चुनौती नहीं बची है। टोक्यो के मुकाबले पेरिस में हमारा प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। गोल्ड के दावेदार नीरज चोपड़ा को सिल्वर से संतोष करना पड़ा और बहुत सारे मेडल के दावेदार खाली ही हाथ ही लौटे। टोक्यो में हमने गोल्ड और सिल्वर समेत सात पदक जीते थे। लेकिन यहां हम 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर ही जीत सके।

विज्ञापन

हालांकि भारत की युवा ब्रिगेड ने शानदार प्रदर्शन किया और 2028 की उम्मीदें जताईं हैं। मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचा। हॉकी टीम ने 52 साल के बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने लगातार दो पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की।

LIVE UPDATES

विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने क्या कहा

विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने CAS की सुनवाई टलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्हेांने कहा है कि हमें तीन दिन हो गए हैं इंतजार करते-करते, चाहे परसो आए या 15 दिन लग जाएं। हमें जो खुशी का दिन मिलना चाहिए। जब भी आए हम खुश हैं

विनेश की ओर से हरीश साल्वे

विनेश की ओर से हरीश साल्वे पक्ष रख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ हालांकि बार-बार यह कह रहा है कि दो सिल्वर मेडल देने का सवाल ही नहीं उठता। अब जो भी हो कल रात 9.30 बजे फैसला हो जाएगा।

कल दोपहर तक सुनवाई हो जाएगी पूरी

बताया जा रहा है कि कल दोपहर तक दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पूरी हो जाएंगी। उम्मीद है कि कल रात तक फैसला आ जाएगा।

विनेश फोगाट पर बड़ा अपडेट

विनेश फोगाट पर आज आने वाला फैसला टल गया है। CAS में आज 9.30 बजे फैसला आना था, लेकिन अब यह सुनवाई फिलहाल टल गई है। अब कल रात को फैसला आएगा।

क्वार्टर फाइनल में मिली शिकस्त

रीतिका को क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब वह रेपेचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर सकती हैं।

एपेरी काइजी से मुकाबला

रीतिका का मुकाबला अब किर्गिस्तान की रेसलर एपेरी काइजी से होगा।

रीतिका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

रीतिका हुड्डा ने हंगरी की बर्नाडेट नेगी को शिकस्त दे दी है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

रीतिका ने हासिल की जीत

रीतिका का काउंटर अटैक, 2 और पॉइंट हासिल किए। रीतिका ने 12-2 के स्कोर के साथ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत हासिल की।

रीतिका 10-2 से आगे

रीतिका 10-2 से आगे हो गई हैं। अंतिम 1 मिनट बाकी।

रीतिका ने चला शानदार दांव

रीतिका ने चला तगड़ा दांव, 2 पॉइंट हासिल किए।

रितिका का दमदार प्रदर्शन

रितिका का दमदार प्रदर्शन, 2 पॉइंट हासिल किए। रितिका के पास कुल 6 अंक हो गए हैं।

हंगरी की खिलाड़ी ने हासिल किए 2 पॉइंट

हंगरी की बर्नाडेट नेगी को मिले 2 पॉइंट

रीतिका ने हासिल किए 4 अंक

रीतिका के पास 4-0 की बढ़त।

रितिका को मिले 4 पॉइंट

रितिका ने शानदार शुरुआत की है। वह 4 पॉइंट से आगे हो गई हैं। पहले राउंड में 40 सेकंड बाकी।

मुकाबला शुरू

रितिका हुड्डा का मुकाबला शुरू

पहली महिला पहलवान

रीतिका हुड्डा हैवीवेट कैटेगरी (76 किग्रा) में क्वालिफाई करने वाली पहली महिला पहलवान हैं।

थोड़ी देर में उतरेंगी रितिका

आज भारत की झोली में एक और मेडल आ सकता है। थोड़ी देर में रितिका हुड्डा मैच पर उतरेंगी। अगर वह आगे बढ़ने में कामयाब होती हैं तो भारत को सातवां पदक मिल सकता है।

अदिति अशोक और दीक्षा डागर को मिल रही है चुनौती

गोल्फ में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर को कड़ी चुनौती मिल रही है। दोनों ने होल-1 शुरुआत बोगी से की है, जिससे वह 5 ओवर पार के स्कोर के साथ टी-40 पर पहुंच गईं हैं। अदिति अशोक और दीक्षा डागर को यहां से जोरदार तरीके से वापसी करनी होगी।

कुश्ती में पदक पक्का कर सकती हैं रीतिका

भारत की महिला पहलवान रीतिका हुड्डा कुश्ती की 76 किग्रा फ्रीस्टाइल में अपना पदक आज पक्का कर सकती हैं। ये इवेंट 3 बजे शुरू होगा। पहला मैच उनका क्वार्टर फाइनल का होगा, जिसमें वह हंगरी की बर्नडेट नेगी के सामने अपनी चुनौती पेश करेंगी।

दोपहर 1:25 बजे दीक्षा डागर दिखाएंगी दम

गोल्फ की स्पर्धा शुरू हो गई है लेकिन भारत की ओर से दीक्षा डागर दोपहर के 1:25 बजे अपनी भागीदारी शुरू करेंगी। दीक्षा डागर से आज बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

गोल्फ में बड़ी उम्मीदें

गोल्फ की स्पर्धा जल्द ही शुरू होने जा रही है। राउंड-4 में पदक की उम्मीदें काफी कम होती हैं। राउंड-3 में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अदिति और दीक्षा की रैंकिंग में काफी गिरावट हो गई है। फिर भी भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों को उम्मीद है कि अदिति और दीक्षा राउंड-4 में कुछ कमाल करेंगी।

दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा इवेंट

भारत का आज का पहला इवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। ये गोल्फ की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले का इवेंट होगा। इसमें भारत की ओर से अदिति अशोक और दीक्षा डागर अपना चौथा और अंतिम राउंड खेलती हुई नजर आएंगी। ये दोनों गोल्फर शानदार प्रदर्शन कर भारत को मेडल जिता सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ