Live Updates
हार के बाद निशांत देव ने कही ये बात
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता 23 साल के निशांत देव शनिवार को पुरुषों के 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के बॉक्सर से हार मिली। दूसरे वरीय प्रतिद्वंद्वी वाले मार्को वर्डे अल्वारेज के खिलाफ निशांत 1-4 से हार गए।
इस मैच में हार के बाद भारत के निशांत देव को पुरुषों के 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको के बॉक्सर मार्को वर्डे अल्वारेज के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में हार के बाद निशांत ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'भारत ने कांस्य नहीं बल्कि गोल्ड मेडल खोया है। मैं खुद को गोल्ड मेडल विजेता के रूप में देख रहा था क्योंकि मैंने उसे पहले भी हराया था और मैंने उसे यहां भी हराया था। लेकिन जजों का नजरिया अलग था। मैं उनके फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं था। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, पिछले 15 वर्षों में मैंने जो कड़ी मेहनत की है, मैं आज निराश हूं। अगले ओलंपिक में किसी भी एथलीट के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। आईओसी को इन खराब निर्णयों पर ध्यान देना चाहिए और कुछ कार्रवाई करनी चाहिए।''
लक्ष्य सेन का फर्स्ट रिएक्शन
लक्ष्य सेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पेरिस ओलंपिक में मुझे सम्मान और निराशा दोनों मिली है। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है, लेकिन इसके बाद भी मैं पोडियम से कुछ दूर रह गया हूं। इतना समर्थन देने के लिए मैं फैंस का आभारी हूं।'
लिवाक ओकसाना को दी 7-5 से मात
विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की खिलाड़ी लिवाक ओकसाना को 7-5 मात दी है। अब सेमीफाइनल में मैच आज ही रात 10:25 होगा।
विनेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
विनेश ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने इससे पहले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हराया था
विनेश का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू
विनेश फोगाट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। उनका मुकाबला यूक्रेन के खिलाड़ी से है। इससे पहले उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हराया था।
फाइनल में भारत और पाकिस्तान
नीरज चोपड़ा के साथ-साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 86.59 मीटर का भाला फेंका।
किशोर जेना 9वें नंबर पर
जैवलिन थ्रो में भारत को किशोर जेना से भी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। ग्रुप ए में वह 9वें नंबर पर रहे हैं।
पहले ही शॉट में दिखाया दम
नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले ही शॉट में गजब कर दिखाया। उन्होंने 89.34 मीटर लंबा भाला फेंका। यह उनका इस सीजन का पर्सनल बेस्ट भी है। वह टेबल में पहले नंबर पर हैं।
नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम
नीरज चोपड़ा ने फाइनल में जगह बना ली है। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी उनसे गोल्ड की ही उम्मीदें हैं
विनेश की दमदार शुरुआत
विनेश फोगाट ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हरा दिया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विनेश फोगाट पिछड़ी
भारत की स्टार मुक्केबाज विनेश फिलहाल 0-1 से पीछे चल रही हैं।
टेबल टेनिस: भारत पुरुष टीम पहले राउंड से बाहर
टेबल टेनिस में भारत पुरुष टीम स्पर्धा को पहले दौर में ही निराशा का सामना करना पड़ा है। भारत को चीन ने 3-0 से हरा दिया है।
किशोर जेना की बढ़ी मुश्किल
किशोर जेना के लिए फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। किशोर ग्रुप ए में 9वें स्थान पर रहे हैं।
चौथे सेट में भी शरत की हार
चौथे सेट में भी शरत कमल को 11-5 से हार का सामना करना पड़ा।
किशोर जेना का तीसरा प्रयास
अपने तीसरे प्रयास में किशोर जेना ने 80.73 मीटर तक भाला फेंका है। अभी तक वो क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं।
तीसरे सेट में भी हारे शरत कमल
तीसरे सेट में भी चीन के खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया। जिसके चलते तीसरे सेट को चीन के खिलाड़ी ने 11-7 से जीत लिया।
दूसरे सेट में शरत की हार
दूसरे सेट में चीन के फैन जेंडॉन्ग ने भारत के शरत कमल को 11-7 से हराया।
शरत कमल ने जीता पहला सेट
टेबल टेनिस के पुरुष सिंगल्स मैच में शरत कमल ने 11-9 से जीता पहला सेट। हालांकि चीन अभी 0-2 से आगे है।
जेवलिन थ्रो में भारत की शानदार शुरुआत
जेवलिन थ्रो में भारत की अच्छी शुरुआत। किशोर जेना ने 80.73 मीटर तक फेंका भाला।
तीसरा सेट भी चीन ने जीता
तीसरे सेट में चीन ने भारत 11-7 से हराया। इसके साथ ही चीन ने डबल्स के इस मुकाबले को जीत लिया है।
चीन ने जीता दूसरा सेट
दूसरे सेट में भी चीन की तरफ से कमाल का खेल देखने को मिला है। दूसरे सेट को चीन ने 11-3 से जीत लिया है।
पहले सेट में भारत की हार
चीन ने पहला सेट 11-2 से अपने नाम कर लिया है। शुरुआत से ही चीन के खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों को दबाव में ला दिया था।
टेबल टेनिस में भारत का मैच शुरू
राउंड ऑफ 16 में भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम का मुकाबला चीन से शुरू हो गया है। पहला मुकाबला डबल्स का है। जिसमें भारत के मानव छक्कर और हरमीत देसाई खेलने वाले हैं।
भाला फेंक क्वालीफिकेशन
भाला फेंक क्वालीफिकेशन की शुरुआत भारत के किशोर जेना करेंगे।
विनेश फोगाट भरेंगी हुंकार
रेसलिंग में महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में आज भारत की विनेश फोगाट का मुकाबला जापान की युई सुसाकी के साथ दोपहर 2:30 बजे होगा।
टेबल टेनिस में भारत का मुकाबला
आज राउंड 16 में भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम का मुकाबला दोपहर 1:30 बजे चीन के साथ होगा।
अविनाश साबले ने रचा इतिहास
पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद जगा दी है।
हॉकी टीम के पास इतिहास रचने का मौका
भारत और जर्मनी के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचना चाहेगी। बता दें, 1980 के बाद से ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई है।
एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा
टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा आज एक्शन में होने वाले हैं। दोपहर 3:20 बजे नीरज क्वालीफिकेशन राउंड खेलेंगे।
Paris Olympics 2024 Day 11 Live Update: नपेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी मिनट में जर्मनी के मार्को मिल्तको ने गोल करके जर्मनी की जीत को पक्का कर दिया। ब्रॉन्ज मेडल के लिए अब भारत का सामना स्पेन से होगा।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
38 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines