Paris Olympics 2024 Schedule: पेरिस ओलंपिक-2024 का दसवां दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। इस दिन भारत के पास 2 मेडल जीतने का मौका था, लेकिन दोनों जगह मेडल से भारत मामूली अंतर से ही चूक गया। सबसे पहले बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों का दिल तोड़ा। फिर बैडमिंटन में ही अनंतजीत सिंह नरुका और महेश्वरी चौहान की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गई।
अब भारत के करोड़ों फैंस की नजरें हॉकी टीम पर टिकी हुई हैं। भारतीय हॉकी टीम आज रात साढ़े 10 बजे जर्मनी के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। इस मैच को जीतकर भारत फाइनल में एंट्री कर गोल्ड या सिल्वर मेडल पक्का करने के लिए उतरेगा। भारतीय हॉकी टीम का टूर्नामेंट में अब तक का सफर देखते हुए माना जा रहा है कि इस मैच में वह शानदार प्रदर्शन कर फाइनल का टिकट हासिल करेगी। वहीं, ओलंपिक में आज एथलेटिक्स के क्वालीफिकेशन राउंड में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा भी नजर आने वाले हैं। आइए इस रिपोर्ट में ओलंपिक में आज के भारत के पूरे शेड्यूल पर नजर डालते हैं।