World Cup में नहीं खेलेंगी स्टार निशानेबाज मनु भाकर, कोच ने बताई वजह

Paris Olympics 2024 में भारत के लिए 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर वर्ल्ड कप में खेलती नजर नहीं आएंगी। कोच जसपाल राणा ने इसकी पुष्टि की है। शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल भारत में ही होना है। 

Manu Bhaker

Manu Bhaker

Paris Olympics 2024 में भारत ने कुल 6 पदक जीते हैं, जिसमें से 2 मेडल अकेले स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने अपने नाम किए। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का ओलंपिक में खाता खोला था। इसके बाद मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की मिश्रित स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनु भाकर आजाद भारत की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक के एक ही संस्करण में 2 मेडल अपने नाम किए हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि मनु भाकर वर्ल्ड कप में नहीं नजर आएंगी।

विज्ञापन

कोच ने क्या दी जानकारी? 

पेरिस ओलंपिक-2024 में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर 3 महीने का ब्रेक लेने जा रही हैं। ऐसे में वह दिल्ली में होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप से भी बाहर रह सकती हैं। मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ने पीटीआई से बात करते हुए जानकारी दी है कि मनु भाकर अक्टूबर में होने वाले विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगी। जसपाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि मुझे नहीं पता कि वह अक्टूबर में होने वाले विश्व कप में खेलेंगी या नहीं, क्योंकि वह 3 महीने का ब्रेक ले रही हैं। लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रही हैं तो यह नॉर्मल ब्रेक है।

विज्ञापन

कब होगा वर्ल्ड कप?

शूटिंग वर्ल्ड कप का 13 से 18 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा। इस वर्ल्ड कप में दुनिया भर के दिग्गज निशानेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। मनु भाकर के कोच जसपील राणा ने कहा कि फिलहाल मनु भाकर का फोकस 2026 के एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों पर है।

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक-2024 में किया शानदार प्रदर्शन  

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 2 मेडल अपने नाम किए हैं। वह तीसरा मेडल भी जीत सकती थीं, लेकिन महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल में महज एक शॉट से चूक गईं और उन्हें चौथा स्थान मिला। मनु भाकर के इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें पेरिस ओलंपिक-2024 के समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक बनाया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

अभी और ओलंपिक पदक जीतना चाहती हैं मनु 

मनु भाकर ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि एथलीट पदक जीतने के लिए काफी मेहनत करते हैं। अगर आने वाले वक्त में भी 2 से अधिक मेडल एक ही ओलंपिक में वह जीत पाती हैं तो यह और शानदार होगा। वह भविष्य में भारत के लिए और ओलंपिक पदक जीतना चाहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ