Paris Olympics 2024 Bajrang Punia Suspended: जुलाई में होने वाले पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को बड़ा झटका लगा है। मार्च में हुए डोपिंग टेस्ट में शामिल नहीं होने पर अब उनको पेरिस ओलंपिक से निलंबित कर दिया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) बजरंग पूनिया द्वारा डोपिंग टेस्ट में शामिल होने से इंकार करने के बाद ये फैसला किया।
नाडा ने लिखा निलंबन पत्र
नाडा ने 23 अप्रैल को बजरंग पूनिया को लेकर निलंबन पत्र लिखा था। जिसमें नाडा की तरफ से कहा गया कि जब तक बजरंग पूनिया पर अंतरिम फैसला नहीं आता तब वे किसी भी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं। बता दें, 65kg भारवर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना पूनिया के लिए सपना था, जो टूटता हुआ दिखाई दे रहा है।
वहीं इससे पहले दीपक पूनिया ने नाड़ा अधिकारियों ने डोपिंग के लिए जो उपकरण इस्तेमाल किए थे उनको लेकर चिंता जाहिर की थी। जिसको लेकर दीपक ने शिकायत भी की थी लोकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला था। जिसके चलते दीपक ने भी अपना सैंपल देने से मना कर दिया था। इससे पहले बजरंग पूनिया ने मार्च में हुए नेशनल ट्रायल के दौरान सैंपल नहीं दिया था। जिसके चलते नाडा ने उनके खिलाफ ये एक्शन लिया है।
इसके बाद नाडा ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी को इस बात की जानकारी दी कि बजरंग पूनिया ने अपनी यूरीन सैंपल नहीं दिया है। जिसके बाद बजरंग से इस पर जवाब देने को कहा गया है। बजरंग पूनिया को इस पर 7 मई तक अपना जवाब देना है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: Playing 11 के लिए टीम इंडिया को मिला बुमराह का जोड़ीदार, इस खिलाड़ी का काट सकता है पत्ता
ये भी पढ़ें:- 4 करोड़ का Paris Olympics 2024 का टिकट, जानें कहां से और कैसे खरीदें?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी विश्व कप, लिस्ट में धाकड़ खिलाड़ी शामिल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines