हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी, ये लड़की अपने देश में...', विनेश फोगाट के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बोले बजरंग पूनिया

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। लगातार दो मैच जीतने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन यूई सुसाकी को हराया था।

विज्ञापन

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने पहले ही मैच में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विनेश फोगाट की इस जीत पर अब बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया। उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराया। मगर एक बात बताऊं, ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी। ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: पेर‍िस में भी आएगा सोना! नीरज ने पहले ही शॉट में कर द‍िया कमाल

उन्होंने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विनेश की जीत पर समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे रिएक्ट करूं। पहली बार समझ नहीं लग रहा कि हम खुश हो रहे हैं या रो रहे हैं। हर किसी की आंखें नम हैं। ऐसा लग रहा है जैसे विनेश अकेली नहीं बल्कि सारे ही देश की सभी महिलाएं लड़ रही हों। विनेश, आप सच में ही रिकॉर्ड कायम करने के लिए पैदा हुई हैं। इतनी मुश्किलें झेलने के बाद भी आप लक्ष्य पर आंख गड़ाए बैठी हो। हमारी यही दुआ है कि बस ये सोना भारत आए।’

विज्ञापन

 

मिला था मुश्किल ड्रॉ

पेरिस ओलंपिक के 50 किलो वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में इस बार विनेश फोगाट को मुश्किल ड्रॉ मिला था। उनका पहला ही मैच गत चैंपियन और नंबर-1 रेसलर युवी सुसाकी से हुआ था। इसके बाद उनका अगला मुकाबला यूक्रेन की ओकसाना लिवाच हुआ था। वो भी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। इन दोनों मैच में जीत हासिल करने के बाद अब उनके पदक जीतने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: फुटपाथ पर ब‍िताई रात..स‍िस्‍टम से क‍िए दो-दो हाथ; अब व‍िनेश फोगाट ने पेर‍िस में रचा इत‍िहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola