Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का मुकाबला टोक्यो ओलंपिक 2020 के चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से हुआ। विक्टर फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। वो दो बार विश्व चैम्पियनशिप भी अपने नाम कर चुके हैं। लक्ष्य सेन को विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 19-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा है। अब लक्ष्य सेन कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर-7 मलेशिया के ली जी जिया से होगा।
दूसरे सेट में दिखा विक्टर एक्सेलसेन का जादू
दूसरे सेट में लक्ष्य सेन ने एक समय 8-0 की बढ़त बनाई हुई थी। इसके बाद विक्टर एक्सेलसेन ने वापसी की और लक्ष्य को मौका ही नहीं दिया। उनके बैकहैंड का लक्ष्य के पास कोई भी जवाब नहीं था। मैच के आखिर में वो लक्ष्य को कोर्ट पर ही नचा रहे थे। उन्होंने इस सेट को 14-21 से अपना नाम किया। विक्टर एक्सेलसेन ने अब फाइनल में जगह बना ली है। जबकि लक्ष्य सेन का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। वो भारत कांस्य पदक के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में उनके पास एक और बार पदक जीतने का मौका है।
पहले सेट में दोनों ही खिलाड़ियों के बीच एक तगड़ी टक्कर देखने को मिली। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी एक एक अंक के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। पहले ही सेट में लक्ष्य ने दो गेम पॉइंट हासिल किए थे। हालांकि इसके बाद विक्टर एक्सेलसेन ने वापसी की और सेट को 21-19 से जीत लिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को 19 -21, 21-15, 21-12 से मात दी थी।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: IND vs SL दूसरे मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर
ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान के साथ कर दिया खेला, भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का रास्ता हुआ साफ!
उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर-7 मलेशिया के ली जी जिया से होगा।
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
39 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
42 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines