Paris Olympics 2024 Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक में 13वें दिन पाकिस्तान के खाते में एक गोल्ड मेडल आया। जी हां पुरुषों के जेवलिन थ्रो फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ऐसा थ्रो किया कि नीरज चोपड़ा समेत कोई भी खिलाड़ी उसको पार नहीं कर पाया। फाइनल में अरशद का पहला थ्रो फाउल हो गया था। जिसके बाद अपने दूसरे थ्रो में अरशद ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक का नया रिकॉर्ड बना दिया था।
अरशद की चुनौती, नहीं हुई पार
जेवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में ज्यादातर फैंस को लग रहा था कि एक बार फिर से भारत के नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीत सकते हैं। लेकिन किसी को क्या पता था कि पाकिस्तान के अरशद नदीम तो कुछ और ही सोचकर ओलंपिक में आए हैं। अरशद ने अपने दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर तक भाला फेंका। इसके साथ ही उन्होंने ओलंपिक में एक नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।
ये भी पढ़ें:- Arshad Nadeem भी तो हमारा बेटा, वो घायल था फिर भी…, जानें क्या बोलीं नीरज चोपड़ा की मां
जिसके बाद सभी खिलाड़ी अरशद के इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करने लगे, लेकिन कोई तोड़ न पाया। नीरज चोपड़ा ने कोशिश की लेकिन वे 89.45 मीटर तक भाला फेंक पाए, जो उनका सीजन का बेस्ट थ्रो था। इसके साथ नीरज दूसरे नंबर पर आ गए थे।
पाकिस्तान का पहला इंडिविजुअल गोल्ड
पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने पाकिस्तान के लिए पहला इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता है। ओलंपिक में 32 साल बाद पाकिस्तान के लिए कोई मेडल आया है। इसके अलावा गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान को 40 साल का इंतजार करना पड़ा है। पाकिस्तान की हॉकी टीम ने आखिरी बार साल 1992 में मेडल जीता था।
ये भी पढ़ें:- नीरज चोपड़ा सिल्वर जीतकर सभी संतुष्ट नहीं, बोले- पहली बार नदीम से हारा हूं, अब शांति नहीं मिलेगी, जब तक…
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
52 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines