Paris Olympics 2024: दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन ओलंपिक इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने जा रहा है। इसमें दुनिया भर से करीब 10,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो 329 स्पर्धाओं में अपना दमखम पेश करेंगे। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में भारत के भी 117 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इस खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी पेरिस पहुंचने लगे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर इन खिलाड़ियों के लिए वहां किस तरह की तैयारी की गई है।
बनाया गया ओलंपिक गांव
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए फ्रांस ने पेरिस में ओलंपिक गांव का निर्माण किया है। 54 हेक्टेयर के इस गांव का निर्माण सेंट्रल पेरिस के उत्तर में किया गाय है, जो सेंट-डेनिस, सेंट-ओवेन और इले-सेंट-डेनिस की नगर पालिकाओं तक फैला हुआ है। इसी गांव में ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंचे 10,500 खिलाड़ी और करीब 4000 कोचिंग व अन्य स्टॉफ को ठहराया जाएगा। यहां 2800 अपार्टमेंट बनाए गए हैं। इनमें करीब 3 लाख से अधिक फर्नीचर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा चेटौरौक्स, लिलि, मार्सिले और ताहिती के इलाकों में भी खिलाड़ियों को रोकने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को जहां ठहराया जाएगा, वहां से उनके खेल का स्थल अधिकतम 30 मिनट की दूरी पर ही होगा।
ये सुविधाएं भी उपलब्ध
ओलंपिक गांव में ठहरने वाले खिलाड़ियों को ऐसा लगेगा कि उन्हें एक घर मिला है। खिलाड़ियों के पास 24 घंटे खुला रहने वाला जिम, 3500 वर्ग मीटर में फैला पॉलीक्लिनिक, सुपर मार्केट, पार्क की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 3200 सीटों वाला डाइनिंग हॉल भी खिलाड़ियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। खिलाड़ी एथलीट विलेज क्लब में आराम भी कर सकते हैं और ओलंपिक का लाइव प्रसारण भी देख सकते हैं। साथ ही एक-दूसरे से संवाद करने के लिए उन्हें मदद भी प्रदान की जाएगी। ‘एथलीट 365 स्पेस’ की मदद से भी खिलाड़ियों को एंटी डोपिंग और मैच फिक्सिंग के मुद्दे पर जागरुक किया जाएगा। ओलंपिक गांव में खिलाड़ियों की जरूरत का हर सामान आसानी से उपलब्ध रहेगा।
ये भी पढ़ें: अब पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी गीदड़ भभकी, कहा ‘चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के बिना खेलेंगे’
6 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
खेल खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों को ओलंपिक गांव के क्षेत्र का लाभ मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2800 अपार्टमेंट के इस गांव में करीब एक तिहाई निजी घर लोगों को बेचा जाएगा, जबकि एक तिहाई सार्वजनिक आवास और बाकी का आवास किराए पर उठाया जाएगा। यहां पर दुकान, होटल, पार्क, स्कूल और सार्वजनिक सुविधाओं को विकसित करके करीब 6 हजार लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा इस गांव के बगल में 2500 नए घर, 1 होटल, 7 हेक्टेयर उद्यान और पार्क, 120,000 वर्ग मीटर कार्यालय और शहर की सेवाएं एवं 3200 वर्ग मीटर में दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
सुरक्षा के ये रहेंगे बंदोबस्त
पेरिस ओलंपिक में 30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के बंदोबस्त देखेंगे। इसके अलावा 15 हजार सैन्य कर्मी और 49 हजार निजी सुरक्षा गार्ड खिलाड़ियों व उनके कोचिंग स्टाफ की देखरेख करेंगे। वहीं, 30 हजार स्वंयसेवक दर्शकों का स्वागत करेंगे और उनकी देखरेख करेंगे।
ये भी पढ़ें: एशिया कप में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुई बाहर
ये भी पढ़ें: एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कहां देख सकेंगे फ्री में मैच
ये भी पढ़ें: व्हीलचेयर पर मैच देखने आई फैन को इस दिग्गज खिलाड़ी ने कर दिया फोन गिफ्ट, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
3 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
4 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
4 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
5 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
5 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines