Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक खेलों में विवादों का हिस्सा रही अल्जीरियाई मुक्केबाज ईमान खलीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज की है। उन्होंने ‘ऑनलाइन उत्पीड़न’ के लिए औपचारिक कानूनी शिकायत दर्ज कराई है।
स्वर्ण पदक विजेता के वकील ने शनिवार को कहा कि उन्होंने फ्रांस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। खलीफ के अलावा ताइवान के लिन यू-टिंग भी जेंडर कंट्रोवर्सी का हिस्सा था। इस कंट्रोवर्सी के बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों का काफी ज्यादा मजाक उड़ाया गया था।
शुक्रवार को दर्ज कराई थी शिकायत
फ्रांसीसी अखबार ले मोंडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ऑनलाइन उत्पीड़न से निपटने के लिए बॉक्सिंग चैंपियन ने पेरिस करेक्शन कोर्ट में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खलीफ के वकील नबील बौदी ने कहा कि शिकायत शुक्रवार को दायर की गई थी।
यह भी पढ़ें : साल 2012 के बाद ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, अब तक जीते इतने मेडल
उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘मुक्केबाज इमान खलीफ ने एक नई लड़ाई शुरू करने का फैसला किया है। ये लड़ाई उनके न्याय, गरिमा और सम्मान के लिए होगी। खलीफ ने कहा, ‘सोशल मीडिया में जो बारे में कहा जा रहा है, वो अनैतिक है। मैं दुनिया भर के लोगों की सोच को बदलना चाहती हूं।
खलीफ के वकील नबील बौदी ने कही ये बात
खलीफ के वकील नबील बौदी ने कहा कि ऑनलाइन इस नफरत को भड़काया गया है। इस जांच के बाद ये बात सामने आएगी कि इसके पीछे कौन था। इसके अलावा हम उन लोगों के बारे में भी सोचना होगा, जो ऑनलाइन लिंचिंग को बढ़ावा देते हैं।
यह भी पढ़ें : Paris Olympics में भारतीय एथलीट्स ने बनाए ये खास रिकॉर्ड; कौन बना नंबर-1?
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
28 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
55 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines