Paris Olympics 2024: मिस्र की तलवारबाज नादा हाफिज ने हाल में ही खुलासा किया था कि 7 महीने से प्रेग्नेंट होने के बाद भी उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लिया था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में पहले दौरे में USA की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को हराया था। हालांकि दूसरे राउंड में उन्हें दक्षिण कोरिया की जियोन हायोंग से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पहली बार नहीं है, जब किसी प्रेग्नेंट एथलीट ने ओलंपिक में हिस्सा लिया है। इससे पहले भी कई प्रेग्नेंट एथलीट ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि ओलंपिक में किन-किन प्रेग्नेंट एथलीट ने हिस्सा लिया है।
एंकी वैन ग्रुंसवेन (2004)
नीदरलैंड की एंकी वैन ग्रुंसवेन ओलंपिक इतिहास की एकमात्र ऐसी राइडर हैं जिन्होंने लगातार 3 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं। एथेंस ओलंपिक 2004 के दौरान वो पांच महीने से प्रग्नेंट थी। इसके बाद भी उन्होंने खेलों के महाकुंभ में हिस्सा लिया था और गोल्ड मेडल जीता था।
एमिली कोबर (2006)
जर्मनी की स्नोबोर्डर एमिली कोबर ने इटली विंटर ओलंपिक 2006 में हिस्सा लिया था। इस दौरान वो दो महीने से प्रग्नेंट थी। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। वो जर्मन पुलिस में भी वर्क करती हैं।
केर्स्टिन स्जिमकोवियाक (2010)
जर्मनी की केर्स्टिन स्जिमकोवियाक ने 2010 के विंटर ओलंपिक में हिस्सा लिया था। इस दौरान वो दो महीने की प्रेग्नेंट थी। प्रेग्नेंट होने के बाद इसका असर उनके खेल पर नहीं पड़ा और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। वो अब रिटायरमेंट ले चुकी हैं।
केरी वॉल्श जेनिंग्स (2012)
केरी ने 2012 के लंदन ओलंपिक में हिस्सा लिए था। इस दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। इस ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले वो पांच सप्ताह से गर्भवती थी। उन्हें इस सदी के सर्वश्रेष्ठ बीच वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। यह USA के लिए उनका लगातार तीसरा ओलंपिक गोल्ड था।
किम रोड (2012)
किम रोड ने लंदन ओलंपिक 2024 में हिस्सा लिया था। ये पांचवीं बार था, जब वो खेलों के महाकुंभों में हिस्सा लिया था। इस दौरान वो प्रेग्नेंट थी। उन्होंने इस ओलंपिक में तीन गोल्ड सहित 6 पदक जीते थे।
मार्टिना वाल्सेपिना (2014)
इटली की मार्टिना वाल्सेपिना ने 2014 के विंटर ओलंपिक में हिस्सा लिया था। उन्होंने शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस दौरान वो एक बच्चे बल्कि जुड़वा बच्चों के साथ गर्भवती थीं।
एलिनोर बार्कर (2020)
ब्रिटिश साइकिलिस्ट एलिनोर बार्कर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ट्रैक साइक्लिंग टीम परस्यूट इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था, तब वो प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने द साइक्लिंग पॉडकास्ट को बताया कि उन्हें रेस से कुछ दिन पहले इस बारे में पता चला था।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines