Paris Olympics 2024 में भारत के लिए 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अपनी फिटनेस और सोशल लाइफ के लिए मनु भाकर खूब पसंद भी की जा रही हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें फॉलो करने वालों की तादाद भी दिन ब-दिन बढ़ती जा रही है। उनका हर बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बीच उन्होंने अपने कोच की सराहना की है। मनु भाकर का कहना है कि कोच उन्हें कभी भी अति आत्मविश्वास या फिर निराश नहीं होने देते हैं।
क्या बोली मनु भाकर
मनु भाकर पीटीआई में इंटरव्यू देने पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपने करिअर के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने इस दौरान अपने कोच के लिए कहा कि वह उनके लिए पिता की तरह हैं। ये भरोसे की बात है कि आप किसी पर विश्वास करते हैं और जब भी कुछ करने को लेकर मन में संदेह होता है तो वो मेरी हौसला अफजाई करते हैं। इसी बीच मनु भाकर ने कहा कि वो मेरे पिता की तरह हैं और वो मुझे चांटा भी लगा सकते हैं। मनु के इस बयान पर उनके साथ बैठे कोच जसपाल राणा चौंक पड़े। उन्होंने फौरन मनु भाकर को टोका और कहा कि तुम यहां क्यों विवाद पैदा कर रही हो।
इस पर मनु भाकर ने अपनी बात को और साफ किया कि चांटा मारने से उनका मतलब थप्पड़ मारना नहीं है। वो ऐसा हरगिज नहीं कहना चाह रही हैं। बस वो ये कह रही हैं कि कोच मेरा हौसला बढ़ाते हैं और मुझे ऐसा लगता है कि जब मैं कुछ नहीं कर पाउंगी तो वो बहुत हिम्मत देते हैं। मुझे लगता है कि अब वो चांटा मारेंगे और कहेंगे तुम ये कर सकती हो तुमने इसके लिए प्रशिक्षण लिया है। बस यही उन्हें हिम्मत देता है।
ये भी पढ़ें : Video: IPL में इस नई टीम के साथ खेलना चाहते हैं रिंकू सिंह, KKR के फैंस में मचा हड़कंप
क्या बोले कोच जसपाल
कोच जसपाल राणा ने कहा कि हमने 14 महीने पहले इसकी शुरुआत की थी। मेरी तरफ से सिर्फ एक शर्त थी कि हम पिछली घटनाओं पर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं करेंगे। ये एक नई शुरुआत होगी और हम आगे बढ़ेंगे। अच्छी बात ये रही कि हमने आखिरी समय तक इस शर्त का पालन किया। मेरा काम सिर्फ मनु भाकर को मार्गदर्शन देने का है। ये सिर्फ कोचिंग नहीं है, बल्कि इस स्तर पर आने के बाद किसी भी खिलाड़ी को ये नहीं सिखाया जाता है कि टॉर्गेट को कैसे देखना है या ट्रिगर कैसे खींचना है। उनका काम सिर्फ इतना था कि मनु भाकर को निराशा या अति आत्मविश्वास से बचाएं।
ये भी पढ़ें : Video: Test Cricket में बना शर्मनाक रिकॉर्ड, एक टेस्ट मैच में 11 खिलाड़ी हुए 0 पर आउट
टोक्यो ओलंपिक में बढ़ गई थी दूरी
मनु भाकर और जसपाल राणा के बीच टोक्यो ओलंपिक-2020 के बाद मतभेद के चलते दूरी पैदा हो गई थी। इसके बाद सालों तक मनु भाकर ने अलग से ट्रेनिंग ली। लेकिन पेरिस ओलंपिक में जाने से पहले ही मनु भाकर ने जसपाल राणा की मदद ली और फिर उनके साथ ही पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंचीं। इसके बाद मनु भाकर ने भारत के लिए 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी मैदान पर एंट्री?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines