हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vinesh Phogat ने जो किया वो बृजभूषण सिंह के मुंह पर तमाचा, महावीर फोगाट बोले- बेटी पर गर्व

Vinesh Phogat in Wrestling Final: विनेश की जीत पर उनके साथी पहलवान बजरंग पूनिया ने भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब हम जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, तब हमारे बारे में बहुत कुछ बोला गया था। अब वो लोग कहां हैं?

विज्ञापन
विनेश फोगाट का पदक पक्का होते ही महावीर फोगाट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Vinesh Phogat Wrestling Final: विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। विनेश ने 50 किलोग्राम कुश्ती भार वर्ग के फाइनल में पहुंचकर अपना मेडल पक्का कर लिया है। मंगलवार को विनेश ने लगातार मुकाबले खेले और हर मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखते हुए विपक्षियों को पटक दिया। विनेश की जीत के बाद पेरिस से हजारों किलोमीटर दूर दिल्ली-हरियाणा में जुबानी जंग शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ेंः ओलंपिक में विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, फाइनल में अमेरिकी पहलवान से मुकाबला

यौन उत्पीड़न की शिकार महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली विनेश फोगाट के ताऊ और गुरु महावीर फोगाट ने कहा कि बेटी विनेश ने बृजभूषण सिंह के मुंह पर तमाचा लगाने का काम किया है। हमारी बेटी ने जो किया है, वह बृजभूषण सिंह कभी नहीं कर सकते।

विज्ञापन

महावीर फोगाट ने कहा कि बृजभूषण सिंह ने विनेश का काफी नुकसान किया, लेकिन जनता विनेश के साथ है। उन्होंने कहा कि बेटी ने मेरे सपने पूरे किए हैं। मेरा आशीर्वाद है कि विनेश को भगवान और आगे बढ़ाएं।

ये भी पढ़ेंः Paris Olympics: विनेश फोगाट की दमदार जीत पर झूमा पूरा देश, वीडियो में देखें रोमांचक पल

विज्ञापन

उधर विनेश की जीत पर उनके साथी पहलवान बजरंग पूनिया ने भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब हम जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, तब हमारे बारे में बहुत कुछ बोला गया था। अब वो लोग कहां हैं? पूनिया ने सवाल के अंदाज में कहा कि विनेश अब देश की बेटी कहलाएगी कि नहीं, अब उसके पास कॉल जाएगा कि नहीं। बजरंग ने कहा कि विनेश फोगाट फाइनल भी जीतेगी।

महावीर फोगाट और बजरंग पूनिया के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट करके सरकार पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने विनेश फोगाट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेरिस में आपकी सफलता की गूंज दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है।

विज्ञापन

वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में सिल्वर या गोल्ड मेडल पक्का हो गया है। क्या प्रधानमंत्री उन्हें कॉल करेंगे।

फाइनल में अमेरिकी पहलवान से मुकाबला

50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट का मुकाबला अमेरिकी पहलवान साराह ऐन हिल्डेब्रांड से होगा। अगर विनेश फोगाट इस मुकाबले को जीत लेतीं हैं, तो कुश्ती में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट होंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola