Paris Olympic 2024 में कुश्ती की स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय कर भारत के लिए मेडल पक्का करने वाली दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को मैच से पहले ही बढ़े हुए वजन के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश फोगाट इस निर्णय से सदमे में पहुंच गईं थीं।
जिसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। अब विनेश फोगाट राजनीति में कदम रख चुकी हैं, लेकिन उन्हें पेरिस ओलंपिक में मिला वो दर्द अब तक कुरेद रहा है। विनेश फोगाट ने इसी क्रम में भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पर बड़ा आरोप लगाया है।
पीटी ऊषा पर लगाया आरोप
विनेश फोगाट ने भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी ऊषा की तरफ से तस्वीर शेयर किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। ये तस्वीर तब की है जब पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट अस्पताल में भर्ती थीं। उस दौरान पीटी ऊषा उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं। इसी मुलाकात के दौरान पीटी ऊषा ने विनेश फोगाट के साथ तस्वीर खिंचाई थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
राजनीति करने का लगाया आरोप
विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि वो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर पीटी ऊषा ने राजनीति की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विनेश फोगाट ने कहा कि, उन्हें नहीं पता कि उन्हें वहां कौन सा समर्थन मिला। पीटी ऊषा मैम मिलने अस्पताल आईं थीं। फोटो भी क्लिक हुई थी। बंद दरवाजे के पीछे राजनीति में बहुत कुछ होता है। उसी तरह वहां भी राजनीति हुई थी। इसीलिए मेरा दिल टूट गया। नहीं तो कई लोग थे, जो कह रहे थे कि कुश्ती मत छोड़ो।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: IPL में गदर मचाने वाले खिलाड़ी का हुआ बुरा हाल, आंकड़े देख नहीं होगा यकीन
बगैर जानकारी के खींची गई फोटो
विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि बगैर किसी जानकारी के वो फोटो खींची गई थी और सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। आप अस्पताल के बिस्तर पर हैं, जहां आपको नहीं पता कि बाहर का जीवन कैसा चल रहा है। आप जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में वहां सिर्फ ये दिखाने के लिए आप मेरे साथ खड़ी हैं, आप बगैर बताए फोटो खींच रहे हो। ये राजनीति ही तो है।
कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही हैं चुनाव
कुश्ती से संन्यास लेने के बाद विनेश फोगाट ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। कांग्रेस ने उन्हें हरियाणा के चुनाव में टिकट भी थमाया है। अब वह हरियाणा के जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही हैं और नई पारी शुरू करने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ‘मुझे सरफराज खान के लिए..’ KL Rahul से टक्कर पर पूर्व दिग्गज ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
16 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
28 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
38 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines