Melissa Stockwell Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में दुनियाभर के 4,400 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें शामिल कुछ लोगों की कहानियां ऐसी हैं, जो आपको कभी हार न मानने की सीख देती हैं। एक ऐसी ही कहानी अमेरिका की पूर्व आर्मी ऑफिसर मेलिसा स्टॉकवेल की है। जिन्होंने इराक युद्ध में अपने पैर खो दिए थे, लेकिन वे अपने जीवन में पीछे नहीं हटीं। एक योद्धा की तरह लड़ीं और अब वे पेरिस पैरालंपिक में इतिहास रचने जा रही हैं। वह तीन बार की विश्व चैंपियन और चार बार की यूएस चैंपियन हैं।
बम विस्फोट में हुईं घायल
44 साल की पूर्व अमेरिकी सेना अधिकारी मेलिसा स्टॉकवेल लेफ्टिनेंट के तौर पर कार्यरत थीं। साल 2004 में इराक युद्ध के दौरान बगदाद में एक काफिले का नेतृत्व करते समय सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ। जिसमें घायल होने के बाद उन्हें अपना बायां पैर खोना पड़ा। वह युद्ध में अंग खोने वाली पहली महिला सैनिक थीं। इराक में उनकी सर्विसेज के लिए उन्हें ब्रॉन्ज स्टार और पर्पल हार्ट से सम्मानित किया गया था। सेना से रिटायर होने के बाद वह एक प्रोस्थेटिस्ट के रूप में काम करती हैं। स्टॉकवेल का सफर इस सबके बावजूद खत्म हो सकता था, लेकिन उन्होंने योद्धा की तरह जीवन जीने का फैसला लिया। आखिरकार उन्होंने दृढ़ निश्चय किया और तैराकी शुरू की। वह इसके बाद पैरालंपिक के लिए चुनी गई अमेरिका की पहली दिग्गज बनीं।
तीन तैराकी स्पर्धाओं में लिया हिस्सा
स्टॉकवेल ने 2008 समर पैरालंपिक में तीन तैराकी स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उन्होंने 100 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रतिस्पर्धा की। हालांकि वह मेडल नहीं जीत सकीं, लेकिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान तक पहुंचीं। समापन समारोह में वह अमेरिका की टीम की ध्वजवाहक बनीं।
बनीं वर्ल्ड चैंपियन
बीजिंग पैरालिंपिक के बाद उन्होंने ट्रायथलॉन में हिस्सा लेना शुरू किया। वह बुडापेस्ट में आयोजित की गई 2010 आईटीयू पैराट्रायथलॉन विश्व चैंपियनशिप में पहुंचीं। उन्होंने इस चैंपियनशिप में महिला टीआरआई-2 (घुटने से ऊपर कट) वर्ग का खिताब जीता। इसके बाद 2011 और 2012 में लगातार विश्व चैंपियन बनीं। वह एक से ज्यादा बार खिताब जीतने वाली यूएस नेशनल पैराट्रायथलॉन चैंपियन हैं। स्टॉकवेल को इसके बाद 2016 पैरालिंपिक में पीटी2 श्रेणी में हिस्सा लेने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
ये भी पढ़ें: पैरालंपिक का उसैन बोल्ट! लगातार जीते 5 गोल्ड, गर्लफ्रेंड को गोली मार उतारा मौत के घाट
बन चुकी है फिल्म
उनके जीवन पर Warrior Champions: From Baghdad to Beijing नाम की फिल्म भी बन चुकी है। स्टॉकवेल के जीवन ने लोगों को ये सीख दी है कि आपके रास्ते में चाहे कितनी चुनौतियां आएं, कभी हार नहीं माननी चाहिए। मेलिसा स्टॉकवेल बीजिंग, लंदन, रियो डि जेनेरियो और टोक्यो के बाद अपने चौथे पैरालिंपिक में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। वह 1 सितंबर को पेरिस में ट्रायथलॉन में भाग लेंगी।
ये भी पढ़ें: धवन के बाद इस धाकड़ भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
40 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines