Sarthak Ranjan: लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली के लिए लिस्ट A क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सार्थक ने अपनी वापसी को यादगार बनाया और दिल्ली के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। अब सार्थक की पारी चर्चा में आ चुकी है।
सार्थक रंजन की शानदार पारी
वैसे तो सार्थक ने साल 2017 में ही दिल्ली के लिए लिस्ट A मैच में डेब्यू किया था। लेकिन वह लंबे समय से टीम से दूर चल रहे थे। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए उन्होंने दिल्ली के लिए वापसी की और शानदार प्रदर्शन कर दिल्ली की जीत में अहम योगदान दिया। सार्थक ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए 68 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी। सार्थक ने 4 चौके 1 छक्का अपने नाम किया था। हालांकि 24.1 ओवर में सार्थक को पवेलियन लौटना पड़ा। उन्हें मध्य प्रदेश के गेंदबाज सागर सोलंकी ने आउट किया। सार्थक अर्धशतक से चूक गए।
दिल्ली ने जीता मुकाबला
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 48.4 ओवर में 211 रन बनाए थे। सार्थक के अलावा अनुज रावत ने 103 गेंदों में 78 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। इसके अलावा ऋतिक शौकीन ने 28 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश 37.1 ओवर में 132 रनों पर सिमट गई। मध्य प्रदेश की ओर से सुभ्रांशु सेनापति ने 55 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 7 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने। दिल्ली ने ये मुकाबला 79 रनों से जीता।
दिल्ली की ओर से नवदीप सैनी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 37 रन खर्च कर 4 विकेट लिया। नवदीप को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। उनके अलावा ऋतिक शौकीन को भी 3 सफलता मिली।
सार्थक रंजन का करियर
दिल्ली के लिए सार्थक ने अब तक 2 प्रथम श्रेणी मैच में 9.33 की औसत के साथ 28 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट A क्रिकेट में उन्होंने 2 मैच में 39 की औसत के साथ 78 रन बनाए हैं। वहीं 5 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 13.20 की औसत के साथ 66 रन बनाए हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में 6 साल बाद वापसी की। इस मैच से पहले सार्थक ने दिल्ली के लिए आखिरी मुकाबला साल 2018 में खेला था। वह दिल्ली के लिए अंडर 16 और अंडर 19 टीम भी खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल
संबंधित खबरें
चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 min agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
49 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines