India vs China: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला मंगलवार 17 सितंबर को खेला गया। भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान चीन को 1-0 से रौंद कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आए। भारत ने अपना 5वां खिताब जीता। हालांकि फाइनल मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर से शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस अब पाकिस्तान को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान हॉकी टीम का प्रदर्शन खराब रहा। पाक का सफर इस टूर्नामेंट में फाइनल से पहले ही खत्म हो गया। हालांकि भारत और चीन के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर से शर्मनाक हरकत देखी गई। पाक के सभी खिलाड़ी इस दौरान चीन का झंडा पकड़े हुए स्टेडियम में देखे गए। जिससे पता चलता है कि पाक के खिलाड़ियों ने इस मैच में चीन का खुलकर सपोर्ट किया। खास बात ये है कि चीन ने ही सेमीफाइनल में पाकिस्तान को रौंदकर उसका सफर टूर्नामेंट से खत्म किया था। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की दुआ भी चीन के काम नहीं आ सकी। लेकिन अब इस हरकत के बाद भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
भारतीय फैंस ने लगाई क्लास
फाइनल मुकाबला देखने पहुंची पाकिस्तान के खिलाड़ियों के हाथ में चीन का झंडा और उनका सपोर्ट करना भारतीय फैंस को पसंद नहीं आया। फैंस ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। कई फैंस ने लिखा कि पाक से और क्या ही उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: BGT शुरू होने से पहले ही कट सकता है दिग्गज का पत्ता, तोड़ चुका है रोहित शर्मा का भरोसा!
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines