PSL 2026 Controversy: पाकिस्तान में इन दिनों पीएसएल खेला जा रहा है. इस लीग में आए दिन कई नए विवाद खड़े हो रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच के दौरान सीनियर जर्नालिस्ट एजाज वसीम बखरी को स्टेडियम में सिगरेट पीते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद पाकिस्तान की फजीहत पूरी दुनिया में हो रही है.
सिगरेट के साथ वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तान सुपर लीग में एक मैच के दौरान एजाज वसीम बखरी सिगरेट के साथ कैमरे में कैद हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जली हुई सिगरेट हाथ में लिए हुए हैं. जब कैमरे का फोकस उनकी ओर गया तो उन्होंने सिगरेट को छुपाते हुए नीचे रख दिया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब दुनिया में पाकिस्तान सुपर लीग में हुई इस शर्मनाक हरकत का मजाक उड़ाया जा रहा है. इस घटना के बाद से स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस घटना पर क्या एक्शन लेती है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में खेलने के लिए RCB का गेंदबाज पहुंचा कोर्ट, श्रीलंकाई बोर्ड के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानें पूरा मामला
इमाद वसीम भी हुए थे कैमरे में कैद
पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी पीएसएल 2024 में शर्मनाक हरकत की थी. वह तो ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए थे. पीएसएल 2024 का फाइनल मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया था. सुल्तांस के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद इमाद ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए थे. इससे पहले साल 2022 में इंटरनेशनल मैच के दौरान अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करते हुए देखा गया था. इस घटना के बाद उनकी काफी फजीहत हुई थी. इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. हालांकि यूर्जस इन मामलों के बाद ट्रोल करने से कभी पीछे नहीं हटते.
संबंधित खबरें
अभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
37 mins ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
47 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
57 mins agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
1 hr agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
2 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
2 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
4 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
4 hrs agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines