Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाबर आजम ने अचानक कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने दूसरी बार पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया। विश्व कप 2023 के बाद बाबर आजम ने पहली बार कप्तानी से इस्तीफा सौंपा था। लेकिन बाद में उन्हें फिर से कप्तान बनाया गया था। हालांकि अब बाबर के इस्तीफे के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ को लगता है कि अब उनका सही समय आने वाला है। पूर्व खिलाड़ी ने बाबर को लेकर बड़ी बात कही है।
बाबर आजम को लेकर हुई बड़ी बात
बाबर के संन्यास के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने इस फैसले को सही बताया है। उनके मुताबिक बाबर ने ये फैसला बिल्कुल सही लिया है। अब बाबर एक प्रमुख बल्लेबाज के तौर पर वापसी करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि बहुत बहुत शुक्रिया देर से समझ में आया लेकिन सही हुआ। अब बाबर का सही समय आएगा। बाबर ने बहुत सी चीजों को को नुकसान पहुंचाया है। दो विश्व कप बीत गए। वो गलत समय पर कप्तानी चाहता था। मेरे हिसाब से अब मोहम्मद रिजवान को कप्तानी सौंपनी चाहिए।
इसके अलावा लतीफ ने शादाब खान, हारिस रऊफ, सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ियों को कप्तान बनने के नाम भी सुझाए। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान को कप्तान बनाए रखना चाहता था।
अगले साल तक पाकिस्तान को लीडर मिल जाएगा
लतीफ ने अपनी वीडियो में कहा है कि पाकिस्तान को अगले साल तक लीडर मिल जाएगा। पाकिस्तान में तो कप्तान हैं लेकिन लीडर नहीं है। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पाक को लीडर मिल जाएगा। इसके अलावा लतीफ ने इमरान खान और यूनिस खान का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे एक नेता टीम का मार्गदर्शन करता है। जबकि कप्तान में नेतृत्व के गुण नहीं हो सकते। बता दें कि पाकिस्तान को विश्व कप 1992 में इमरान खान ने जीत दिलाई थी। वहीं 2009 टी-20 विश्व कप में युनिस ने पाक को खिताब जिताया था।
ये भी पढ़ें: Women’s t20 world cup 2024: आज इस खूंखार देश से भिड़ेगी भारतीय टीम, आंकड़े चौकाने वाले
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
21 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
28 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
56 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines