पाकिस्तान के इस युवा क्रिकेटर ने लगाया अजीबोगरीब छक्का, पहली बार खेला गया ऐसा शॉट

Lanka Premier League 2024 के प्लेऑफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हारिस ने अजीबोगरीब छक्का जड़ा है। पाकिस्तानी बल्लेबाज के इस शॉट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शॉट को देखकर लोग हैरान हैं।

Mohammad Haris

Mohammad Haris

Lanka Premier League 2024 में जाफना किंग्स और कैंडी के बीच 20 जुलाई को प्लेऑफ मैच खेला गया, जिसमें जाफना किंग्स ने 1 रन से रोमांचक जीत अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ऐसा शॉट खेला है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज रात गाले टाइटंस और जाफना किंग्स के बीच खेला जाएगा।

कैसा खेला शॉट

एलपीएल के इस प्लेऑफ मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हारिस कैंडी की ओर से खेल रहे थे। टीम को जाफना किंग्स से हार का सामना करना पड़ा है लेकिन मैच के दौरान हारिस ने एक अजोबोगरीब छक्का लगाया, जिसकी खूब सराहना हो रही है। हारिस ने ये छक्का 6वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया। हारिस विकेट पर खड़े थे, जैसे ही गेंदबाज ने उनके लेग स्टंप को निशाना बनाते हुए यॉर्कर डालने का प्रयास किया तो उन्होंने अपने बल्ले का मुंह पीछे की तरफ खोलते हुए एक खूबसूरत रिवर्स शॉट खेला। इस शॉट में गेंद और बल्ले का अच्छा संपर्क हुआ और गेंद बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी।

सोशल मीडिया पर हो रही है सराहना

मोहम्मद हारिस के इस बेहतरीन शॉट की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर इसे बेहतरीन शॉट बता रहे हैं।

क्या रहा मैच का नतीजा

मैच में जाफना किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंडी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी थी। टीम फाइनल में पहुंचने से महज 1 रन से चूक गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ