Pakistan Cricket Team अगले सप्ताह से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने जा रही है। पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जबकि दूसरा टेस्ट मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इन मैचों को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक फैसले ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। पीसीबी के इस फैसले के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ही पूर्व खिलाड़ी ने खुलकर नाराजगी जाहिर कर दी है। इस दिग्गज खिलाड़ी का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने इस फैसले से पूरी दुनिया में पाकिस्तान की फजीहत कराने पर आमादा है।
किस फैसले पर भड़का पूर्व खिलाड़ी
दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अगले साल आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है। पीसीबी इस टूर्नामेंट की तैयारियों में इन दिनों जुटा हुआ है। ऐसे में कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी नवीनीकरण का काम चल रहा है। स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 30 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच को बिना दर्शकों के कराए जाने का निर्णय लिया है। पीसीबी ने कहा कि वह समझते हैं कि फैंस क्रिकेट में उत्साह को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और प्रेरणा मिलती है। लेकिन सभी विकल्पों पर गहनता से विचार करने के बाद ये निर्णय लिया गया है कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच वह बिना दर्शकों के आयोजित कराएगा।
किस खिलाड़ी ने की आलोचना
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले को पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भद्दा मजाक बताया है। कामरान अकमल ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान का इंटरनेशनल मंच पर मजाक उड़ाया जाएगा। बिना दर्शकों के मैच कराए जाने का फैसला प्रशंसक और खेल दोनों के लिए बुरा है। दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जाएगा। ये स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान में यही 2 क्रिकेट स्टेडियम हैं। हमारे पास फैसलाबाद जैसा स्टेडियम मौजूद है, जो सुंदर भी है और ए कैटेगरी का स्टेडियम है। वहां पहले भी काफी क्रिकेट खेला जा चुका है। इसके अलावा मुल्तान भी विकल्प के तौर पर मौजूद है। विकल्प उपलब्ध होने के बाद भी बिना दर्शकों के मैच कराना समझ से परे है।
ये भी पढ़ें: DPL में फुस्स हो गया ऋषभ पंत का बल्ला, इस बल्लेबाज ने उड़ा दिए बॉलर के होश
कब से होगी चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च में होना प्रस्तावित है। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान में 1992 के बाद पहली बार कोई आईसीसी का टूर्नामेंट खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir का टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर चढ़ गया जादू, अब ऋषभ पंत ने भी शुरू कर दी गेंदबाजी
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
43 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines