Caribbean Premier League 2024: कैरेबियाई प्रीमियर लीग-2024 में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने जमकर बवाल काटा है। मैच के दौरान आउट दिए जाने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अंपायर से लंबी बहस की, जिससे 5 मिनट तक खेल रुका रहा। मैच के दौरान हुई इस लड़ाई का वाडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग पाकिस्तानी बल्लेबाज की खिल्लियां भी उड़ा रहे हैं। ये पाकिस्तानी खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दिग्गज बल्लेबाज इमाद वसीम हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी के गुस्से के बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट कीरोन पोलार्ड को भी अंपायर से बहस करता हुआ देखा गया।
क्यों हुआ था विवाद
कैरेबियाई प्रीमियर लीग-2024 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस के बीच मैच खेला जा रहा था। इस मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया था। हालांकि, एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस की टीम एक समय संघर्ष कर रही थी। टीम की ओर से पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाद वसीम बल्लेबाजी कर रहे थे। इस बीच त्रिनबागो नाइट राइडर्स के गेंदबाज सुनील नरेन ने गेंद फेंकने के बाद अंपायर से एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने इस अपील को ठुकराते हुए इमाद वसीम को नॉट आउट करार दिया। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने अंपायर के फैसले के खिलाफ डीआरएस लिया। टीवी अंपायर ने इमाद वसीम को आउट दे दिया।
अंपायर से भिड़ पड़े इमाद वसीम
पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाद वसीम टीवी अंपायर के इस फैसले से नाखुश नजर आए और अंपायर से जाकर कहा कि गेंद को आंखें खोल कर देखिए। गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद ही उनके पैड से टकराई थी। अंपायर ने पहले तो इमाद वसीम को समझाने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्होंने फिर से रीप्ले देखा। इसके बाद इमाद वसीम को नॉट आउट करार दे दिया गया। मालूम हो कि इस घटना से 5 मिनट तक खेल रुका रहा। इमाद वसीम ने 27 गेंदों पर 36 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: रोहित शर्मा से हो गई गलती, बोलते रह गए मोहम्मद सिराज; पड़ न जाए भारी
कीरोन पोलार्ड को भी आया गुस्सा
बार-बार फैसला बदले जाने पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड को गुस्सा आ गया। वह भी अंपायर के पास पहुंचे और उनसे बहस करने लगे। हालांकि, अंपायर ने इमाद वसीम को वापस से बैटिंग करने देने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: विराट और पंत ने कुलदीप यादव को घसीटा, सामने आया Video
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
56 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines