विदेशी टीमों को पाकिस्तान में मिले राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री जैसी सुरक्षा, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उठाई मांग

ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है। फरवरी-मार्च के महीने में प्रस्तावित आईसीसी के इस टूर्नामेंट में सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। इसी मुद्दे पर संभावना है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आगाह किया है। 

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करेगा, जहां पर सबसे बड़ी चुनौती टीम को सुरक्षा मुहैया कराने की होगी। इसी सुरक्षा के मुद्दे पर संभावना है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और भारत के मैच श्रीलंका या UAE में आयोजित किए जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सिर्फ भारत ही चिंतित नहीं है, बल्कि अब पाकिस्तान के एक पूर्व खिलाड़ी ने भी इस पर अपनी चिंता जाहिर की है। इस पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सुरक्षा के मुद्दे पर आगाह किया है।

विज्ञापन

कौन है ये खिलाड़ी 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सुरक्षा के प्रति आगाह करने वाले ये खिलाड़ी पूर्व क्रिकेटर बासित अली हैं। बासित अली ने पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट और 50 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में बासित अली के नाम 858 तो वनडे क्रिकेट में 1265 रन दर्ज हैं। बासित अली पाकिस्तान ए टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

क्या बोले बासित अली 

बासिल अली का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है। ये 1996 के वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान में पहला आईसीसी का इवेंट होगा। 1996 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी पाकिस्तान ने श्रीलंका और भारत के साथ संयुक्त रूप से की थी। बासित अली ने आगे कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम की मेजबानी करनी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इन सीरीज के दौरान अचूक सुरक्षा रखनी होगी। इन सीरीज में कोई भी घटना होती है तो पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीनी जा सकती है। बासित अली ने ये बयान अपने यूट्यूब चैनल पर दिया है।

विज्ञापन

टीमों को मिले राष्ट्रपति जैसी सुरक्षा 

बासित अली ने कहा कि ‘भगवान न करे, अगर इन दौरों में कोई घटना होती है तो चैंपियंस ट्रॉफी यहां नहीं खेली जाएगी। बलूचिस्तान और पेशावर में हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका जवाब केवल सरकार ही दे सकती है, लेकिन यह गलत है। विदेशी टीमों को हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसी ही सुरक्षा मिलनी चाहिए। मुझे यकीन है मोहसिन नकवी को इन बातों की जानकारी होगी।

विज्ञापन

श्रीलंका की टीम पर हुआ था हमला

पाकिस्तान के दौरे पर गई श्रीलंका क्रिकेट टीम पर 3 मार्च 2009 को हमला हुआ था। इस हमले में श्रीलंका के खिलाड़ियों की जान बाल-बाल बची थी। इसके बाद से टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से परहेज करती हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही सुरक्षा कारणों से दौरा छोड़ दिया था। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भी अपने दौरे को कैंसिल कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ