New Zealand vs Pakistan: सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली। हालांकि इस सीरीज में पाकिस्तान को निराशा हाथ लगी। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से सीरीज हरा दिया। सीरीज का पांचवां मैच 26 मार्च को खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। हार के बाद सलमान अली आगा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हार का असली कारण बताया है।
हार के बाद कप्तान का बड़ा बयान
सलमान अली आगा ने आखिरी टी-20 मैच के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने हार का असली कारण भी बताते हुए विरोधी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने पूरी सीरीज में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, कई सकारात्मक बातें भी रहीं। हसन और हारिस ने ऑकलैंड में जिस तरह से बल्लेबाजी की। सुफियान ने आज जिस तरह से गेंदबाजी की। जब हम यहां आए थे, तो हमारा ध्यान एशिया कप और विश्व कप पर था। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सीरीज कब हारते हैं।
सलमान अली आगा ने खेली थी अर्धशतकीय पारी
इस मैच में सलमान अली आगा ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार पारी खेली थी। सलमान ने 39 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके के अलावा 1 छक्के शामिल थे। हालांकि सलमान की पारी पाकिस्तान के काम नहीं आ सकी। टीम को 8 विकेट से मुकाबला गंवाना पड़ा।
मैच का लेखा जोखा
आखिरी टी-20 मैच में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साइफर्ट ने 38 गेंदों में 97 रनों नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा फिन एलेन ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: NZ vs PAK: 5 बड़े बदलाव करने के बाद भी इज्जत नहीं बचा पाया पाकिस्तान, 1-4 से गंवाई सीरीज
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines